जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। लगातार सीमा पर गोलाबारी कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना भी पाक को मुंहतोड़ जवाब देती आ रही हैं। पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी औकात दिखाई है। जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी कारण के भारतीय चौकियों पर हमला किया।
पाकिस्तान के बीच जम्मू और कश्मीर को विभाजित करता है
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे गए और स्वचालित व छोटे हथियारों से हमला किया। अधिकारी ने बताया, भारत ने जोरदार और प्रभावी रूप से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारी ओर से न ही कोई हताहत हुआ है और न ही कुछ नष्ट हुआ है। नियंत्रण रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू और कश्मीर को विभाजित करता है।
#FLASH: J&K: Pakistan Army initiated ceasefire violation in KG sector along the LoC from 1035 hrs. Army retaliating; firing presently on. pic.twitter.com/LgJvCTBDZG
— ANI (@ANI) October 12, 2017
पिछले 10 वर्षों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है
साल 2017 में पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम में तेजी से इजाफा हो रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष 30 सितंबर तक पाकिस्तान की ओर से 600 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया जा चुका है। पिछले 10 वर्षों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।