नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू)की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हुई हैं। आज उनके अनशन का चौथा दिन हैं। स्वाति की मांग है कि दुष्कर्म के आरोपियों को फंसी की सजा दी जाए।
सोमवार सुबह स्वाति मालीवाल का चेकअप करने के लिए मेडिकल टीम राजघाट पहुंची थी लेकिन उन्होंने अपना चेकअप नहीं कराया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहे। खबर है कि अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा आज दोपहर तक उनसे मुलाकात कर सकते हैं। आपको बता दें कि मालीवाल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में हुई दुष्कर्म की घटनाओं के मद्देनजर राजघाट पर विरोधस्वरूप अनशन शुरू किया था।
वहीँ दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर उनका समर्थन करते हुए कहा कि कदिल्ली पुलिस को मालीवाल को परेशान नहीं करना चाहिए। वहीँ स्वाति मालीवाल का आरोप है कि PMO के इशारे पर उनका अनशन तोड़ने की कोशिश की जा रही है और वो ऐसा हरगिस नहीं होने देंगी।
स्वाति ने दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल से एक मिदिकल टीम बनने के अनुरोध किया है जो उनका चेकअप कर सके। उन्हें किसी से खतरा नहीं है बस दिल्ली पुलिस से सुरक्षा दिलवाई जाए। इस दौरान स्वाति ने पीएम मोदी के नाम ओपन लेटर लिख सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
रातों रात नोट बन्दी की जा सकती है, तो फिर रातों रात महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री जी कड़े कदम क्यों नही उठाते। जितनी ऊर्जा अपनी और पुलिस की मेरा अनशन तुड़वाने में लगा रहे हैं, उससे आधी ऊर्जा अगर महिलाओं के हित में लगे तो देश सुधरे।
साथियों के नाम मेरा पत्र। ज़रूर पढें। pic.twitter.com/SnGejXK8Y7— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) April 16, 2018
मालीवाल ने खत में लिखा कि रातों रात नोटबंदी की जा सकती है, तो फिर रातों-रात महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री जी कड़े कदम क्यों नही उठाते। जितनी ऊर्जा अपनी और पुलिस की मेरा अनशन तुड़वाने में लगा रहे हैं, उससे आधी ऊर्जा अगर महिलाओं के हित में लगे तो देश सुधरे।
रविवार को अरविंद केजरीवाल भी रविवार को समता स्थल पहुंचे थे और स्वाति का समर्थन किया। केजरीवाल ने कहा कि बलात्कार खत्म करने का मुद्दा देश का मुद्दा है। अनशन में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मैं एक बाप हूं अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए आया हूं। दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि एक ऐसा सिस्टम बनना चाहिए कि बलात्कार करने से लोग डरें।