महिला लगाती रही खुद को बचाने की गुहार, और उसके कपड़े फाड़ने में जुटी थी भीड़

अगरतला: भले ही आज के समय में महिलायें पुरूषों की तरह ही कदम से कदम मिलाकर चल रही हों कि आज भी देश में कई हिस्से ऐसे भी हैं जहां महिलाओं को पैर की धूल के समान समझा जाता है। ऐसा ही एक वाकया त्रिपुरा की राजधानी अगरतला जिले से सामने आया है जहां भीड़ ने महिला के सरेआम कपड़े फाड़कर जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो टाइम्स नाउ न्यूज चैनल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि भीड़ ने किस तरह से महिला से सरेआम बदसलूकी की।
मिली जानकारी के अनुसार, इस महिला की पिटाई अवैध संबंधों के शक के चलते की गई थी। टाइम्स नाउ द्वारा ट्वीट किये गए वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि भीड़ किस तरह से महिला के साथ बदसलूकी, मारपीट और गाली-गलौच कर रही है। वीडियो में महिला भीड़ से खुद को बचाने के लिए चिल्लाती नजर आ रही है लेकिन भीड़ में कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं बढ़ता है। वीडियो के मुताबिक़, घटना के वक्त कुछ अन्य महिलायें भी मौके पर मौजूद थी।
#BREAKING Agartala: Shocking moral policing on cam, angry mob thrashes woman suspected of illicit relations, woman disrobed and assaulted | TIMES NOW’s @preetiddahiya takes you through the details #TripuraMoralBrigade pic.twitter.com/hR7y1XsUg6
— TIMES NOW (@TimesNow) May 11, 2018
वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां मौजूद महिलाएं भी इस लाचार महिला की पिटाई कर रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी भीड़ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है और 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
यह घटना भाजपा द्वारा महिलाओं को लेकर किये जा रहे दावों पर एक कुठाराघात है। अभी हाल ही में भाजपा त्रिपुरा की सत्ता पर आसीन हुई है और बिप्लब देब मुख्यमंत्री पड़ संभाल रहे हैं। इस घटना के बाद त्रिपुरा सरकार में क़ानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सभी की जुबां पर एक ही प्रश्न सुनने को मिल रहा है कि भीड़ के सामने इस घटना को अंजाम दिया गया तो फिर पुलिस को आखिर पता कैसे नहीं चला।