आखिर क्यों मिस की श्रद्धा ने ऋतिक की बर्थडे पार्टी

मुंबई| बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को फूड पॉइजनिंग हो गई है। इस वजह से श्रद्धा, ऋतिक रोशन की जन्मदिन की पार्टी में भी शरीक नहीं हो सकीं, जिसका उन्हें मलाल है। श्रद्धा ने ट्विटर पर ऋतिक को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उसके बाद अपनी नासाज तबीयत के बारे में लिखा।
पार्टी मिस करने पर श्रद्धा ने ऋतिक को किया ट्वीट
उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “हैप्पी बर्थडे ऋतिक। मुझे कितने गलत समय पर फूड पॉइजनिंग हुई है। मैंने सुना कि मैंने आपकी जबर्दस्त पार्टी मिस कर दी। आपको ढेर सारा प्यार।”
यह भी पढ़ें : ऋतिक ने ऐसे मनाया 5 स्टार होटल में अपना बर्थडे
‘धूम 2’, ‘जोधा अकबर’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘अग्निपथ’ और ‘बैंग बैंग!’ जैसी सफल फिल्मों में अभिनय कर चुके ऋतिक रविवार को 42 साल के हो गए। रितिक ने अपना बर्थडे वर्ली के एक 5 स्टार होटल सेसंस में सेलिब्रेट किया।उन्होंने शाहरुख खान, रणवीर सिंह, करण जौहर, अर्जुन कपूर, मिका, अमीषा पटेल, जैकी भगनानी, विवेक ओबराय, संजय कपूर, प्रीति जिंटा, सोनाली बेंद्रे और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।
वहीं, श्रद्धा जल्द एक्टर फरहान अख्तर के साथ आगामी सीक्वल ‘रॉक ऑन 2’ में नजर आएंगी। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी’ फिल्म भी करेंगी।