एकता कपूर को दुष्कर्म की मिल रही धमकीं भड़कीं हिना खान ट्विट कर कह दी ये बात…

एकता कपूर अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज में भारतीय सैनिक की पत्नी को उसकी गैर मौजूदगी में दूसरे शख्स के साथ संबंध बनाते दिखाया गया था। जिसको लेकर बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट हिंदूस्तानी भाऊ सहित कई लोगों ने आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं वेब सीरीज में इस तरह के सीन को दिखाने के लिए एकता कपूर को दुष्कर्म तक की धमकियां मिलने लगीं। अब इस पूरे मामले अभिनेत्री हिना खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हिना खान सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एकता कपूर का समर्थन किया था। जिस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। हिना की एक फैन ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘हिना मैम मैं आपके नजरिए का सम्मान करती हूं, लेकिन उन्होंने (एकता कपूर) अपनी सीरीज में भारतीय सेना का अपमान किया जोकि किसी भी सैनिक को पसंद नहीं आएगा’।
Should not be acceptable to any of us, but that unintentional mistake was rectified.Wasn’t it?
Would you justify though the threats of rape against her and her family?A mistake on a fictional show should Harass a real woman and her family? You are a woman yourself, you tell me? https://t.co/B5L6EwS7wT— Hina Khan (@eyehinakhan) June 10, 2020
हिना खान ने फैन के कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सेना का अपमान किसी को सहन नहीं करना चाहिए। उस अनजाने में हुई गलती को सुधार लिया गया, लेकिन क्या आप इस बात की सफाई दे सकती हैं कि एक शख्स को रेप की धमकियां दी जा रही हैं। एक काल्पनिक शो के चलते क्या एक महिला और उसके परिवार को प्रताड़ित किया जाएगा। आप खुद एक महिला हैं, आप मुझे बताइए ?
आपको बता दें की सोशल मीडिया पर हिना खान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि एकता कपूर ने वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 के एपिसोड प्यार और प्लास्टिक के उस विवादित सीन को हटा दिया है, लेकिन यह मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ है। बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ लगातार एकता कपूर पर बयानबाजी कर रहे हैं। हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर को मिले पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की मांग की है। हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने एकता कपूर के खिलाफ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था। विकास ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एकता कपूर से मांग की कि उनको अपना पद्मश्री वापस करना चाहिए।