कर्नाटक चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 82 नामों पर लगी मुहर

नई दिल्लीः कर्नाटक में होने वाले चुनावी संग्राम के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने रणबाकुरों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दरअसल, भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसमें 82 उम्मीदवारों के नाम अंकित हैं। इसके पहले भाजपा ने 82 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए पहली लिस्ट जारी की थी।
Bharatiya Janata Party releases second list of 82 candidates for #KarnatakaElection2018
— ANI (@ANI) April 16, 2018
बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आपसी सहमति के बाद इन नामों को हरी झंडी दिखाई गई है। भाजपा की यह दूसरी लिस्ट कांग्रेस की 218 उम्मीदवारों वाली लिस्ट के बाद जारी हुई है।
बता दें, कर्नाटक की 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक में 244 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा, जबकि चुनावों का परिणाम 15 मई को आएगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोनों ही लगातार कर्नाटक में अपने दौरे कर रहे हैं। जहां कांग्रेस कर्नाटक में एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहेगी तो वहीं भाजपा अपने 5 साल के वनवास को खत्म करने की कोशिश करेगी।
इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार बीएस येदियुरप्पा इस पहली लिस्ट में शिकारीपुरा से टिकट दिया गया है। वहीं कांग्रेस की ओर से सीएम सिद्धारमैया चांमुडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनके बेटे यथींद्र वरुणा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।