कर्नाटक चुनाव: 1 बजे तक 37 प्रतिशत मतदान, हंपी नगर में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी है। 222 सीटों पर हो रहे इस मतदान के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक चुनाव में दोपहर एक बजे तक 37 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कुछ जगहों से छुटपुट हिंसा की जानकारी भी प्राप्त हुई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
37% voter turnout recorded till 1 pm in #KarnatakaElections2018 pic.twitter.com/T6hdofgWDq
— ANI (@ANI) May 12, 2018
बेंगलुरू के हंपी नगर में वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप के चलते भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प की घटना सामने आई है।
Bengaluru: Clashes broke out b/w Congress & BJP workers outside a polling booth in Hampi Nagar,allegedly after the former thrashed a BJP corporator. Ravindra, Vijayanagar BJP candidate says, 'our corporator Anand was attacked but police isn't taking any action' #KarnatakaElection pic.twitter.com/SuXFNlI62d
— ANI (@ANI) May 12, 2018
शनिवार सुबह ही राहुल गांधी ने कन्नड़ में ट्वीट कर कर्नाटक के मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान गतिशील लोकतंत्र का संकेत है। मैं अपने सभी युवा मित्रों का स्वागत करता हूं जो कर्नाटक में पहली बार मतदान कर रहे हैं। कर्नाटक के लोग बड़ी संख्या में लोकतंत्र के इस त्यौहार में शामिल हों।
वहीं, पीएम मोदी ने भी ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं कर्नाटक के मेरे भाइयों और बहनों से आज बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा मतदाताओं को वोट देने और उनसे लोकतंत्र के इस त्यौहार में भागीदारी के साथ इसे समृद्ध करने की अपील करता हूं।
आपको बता दें कि पहले कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर मतदान होना था। लेकिन बाद में बेंगलुरू की दो सीटों पर होने वाला वोटिंग स्थगित हो गई। इसमें से एक बेंगलुरू की आरआर नगर सीट है। यहां 9 हजार से ज्यादा फर्जी वोटर कार्ड मिलने की वजह से वोटिंग कैंसिल कर दिया गया है। इस सीट पर 28 मई को वोटिंग होगी और 31 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। एक अन्य सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव स्थगित कर दिया गया।