केजरीवाल बोले, अभी ‘बच्चे’ हैं राहुल गांधी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘बच्चा’ क्या कह दिया कि इसके बाद देश की राजनीति का सियासी पारा और गरमा गया है। इससे पहले कांग्रेस एक तरफ जहां केंद्र सरकार को निशाना बना रही है वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार भी उनके निशाने पर है।
क्या था शकूरबस्ती कांड
रेलवे की जमीन पर कथित तौर पर झुग्गियां बनी थी। जिसे हटाने के क्रम में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसी दौरान कथित तौर पर एक बच्चे की मौत हो गई।
राहुल गांधी ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना
इसके बाद इस मुद्दे पर केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इस बीच कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार, दोनों को कोसा था।
और पढ़ें- आरएसएस ने राहुल गांधी को मंदिर जाने से था रोका
क्या बोले केजरीवाल
इसके बाद केजरीवाल ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि ‘राहुल गांधी जी अभी बच्चे हैं। उनकी पार्टी ने शायद उन्हें बताया नहीं कि रेलवे केंद्र सरकार के अंडर आती है, दिल्ली सरकार के नहीं।’ इसके बाद कांग्रेस की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है।