गजब की शादी: दूल्हा और दुल्हन दोनों लड़की, घरवाले भी थे अनजान

आगराः अगर कोई लड़का और लड़की अपने प्यार को साकार करने के लिए झूठ का सहारा ले तो कोई हैरत की बात नहीं है। लेकिन अगर दो लड़कियां अपने प्यार को शादी का रूप देना चाहे तो लोग स्तब्ध जरूर होंगे। ऐसा एक मामला सामने आया है उतर प्रदेश के आगरा जिले से जहां दो लड़कियों ने सारी जिन्दगी साथ निभाने के लिए सामूहिक विवाह समारोह में आपस में शादी कर ली। जब इस बात की जानकारी लड़कियों के परिजनों को हुई तो उनके होश फाक्ता हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आगरा जिले के टेडी बगिया क्षेत्र की है। यहां सोनी नाम के लड़के ने कार्तिक बनकर पहले प्रीति को अपने प्यार की जाल में फंसाया और फिर शादी का प्रस्ताव भी दिया। लेकिन इसी बीच प्रीति को सोनी की सच्चाई पता चल गई लेकिन उसका प्यार कम न हुआ।
पहले दोनों लड़कियों ने घरवालों से सच्चाई छुपाकर पहले तो सगाई की, फिर उसके बाद भीमनगरी में हुए सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर ली।
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब कार्तिक बनी सोनी अपनी पत्नी प्रीति को विदा कराने उसके घर पहुंची। तभी प्रीति को घर वालों ने कार्तिक कि पिटाई कर दी। अपने प्यार को पिटता देख प्रीति ने आपा खो दिया और उसे बचाने के लिए छत से कूद पड़ी।
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवतियों को थाने ले गई। पुलिस दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन दोनों जान देने की धमकी दे रही हैं।