चीन के खिलाफ देश भर में आक्रोशित लोग जगह-जगह पे फूंका चीनी सामान

गलवान घाटी में भारत के वीर सपूतों की हत्या के विरोध में प्रदेश भर में आक्रोश है। जगह-जगह चीन के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी हो रही है। इस दौरान लोगों ने चौराहों पर चीन के पुतले भी फूंके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोंडा के कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंका।
रायबरेली शहर के यूनियन बैंक तिराहे पर व्यापारियों ने चीन के राष्ट्रपति का पोस्टर जलाया। चीन द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला और शहीद किए जाने से नाराज लोगों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। गुस्सा जताया। साथ ही चीन के सामान के बहिष्कार का संकल्प लिया। बुधवार दोपहर बाद शहर के व्यापारियों ने यूनियन बैंक चौराहे पर इकट्ठा होकर चीन के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि चीन हमेशा से धोखेबाज रहा है। उसके सामानों का मोह त्यागना होगा। अब चाइनीज सामान का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि देश के वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी। इसके बाद व्यापारियों ने चीनी राष्ट्रपति के तस्वीर में आग लगाकर अपना गुस्सा प्रकट किया।