जब धोनी ने उठा लिया बंदूक और एक के बाद एक चला दी कई गोलियां

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आपने मैदान पर छक्के मारते तो कई बार देखा होगा। लेकिन इस बार उनका जो अवतार सामने आया है उसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस बार धोनी हाथ में बन्दूक लिए नजर आए। दरअसल, आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के बीच में महेंद्र सिंह धोनी ने शूटिंग का शौक पूरा करने के लिए वक्त निकालकर निशानेबाजी की।
Shooting gun is much more fun than shooting ads pic.twitter.com/r7L2FyJJZD
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) April 14, 2018
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो 30 सेकेंड का है जिसमें उन्होंने 15 बार फायरिंग की। इसमें कई बार फायर निशाने पर जाकर भी लगे। इसके बाद उन्होंने अपनी गन को रख लिया।
अपने इस ट्वीट के साथ धोनी ने लिखा कि एड्स शूटिंग से ज्यादा मजा शूटिंग करने में आता है।
आपको बता दें कि धोनी अपने साहसिक शौक के लिए पहले से ही फेमस हैं। घुड़सवारी से लेकर उनके बाइक प्रेम से सभी परिचित हैं। अभी बीते दिनों उन्हें एक विज्ञापन के दौरान आसमान से छलांग लगाते हुए भी देखा गया है।
हाल ही में धोनी ने सेना की वर्दी पहनकर पद्म भूषण सम्मान ग्रहण किया था। उन्होंने वर्दी पहनकर सम्मान लेने के पीछे की वजह के बारे में बताते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाना एक बड़ी बात है और इसे आर्मी की यूनिफॉर्म में रिसीव करना इस खुशी को दस गुना बढ़ा देता है। धोनी ने इस मौके पर सेना के जवानों का भी शुक्रिया किया।