दंगा करने वाले सपा में जाते है : अनुराग ठाकुर का सबसे तीखा बयान
भाजपा से जुड़ते है चरित्रवान लोग : अनुराग

लखनऊ डेस्क । पांच प्रदेशों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी और राजनीतिक उठापटक के बीच भाजपा के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दलबदल करने वाले नेताओं पर तंज कसा है। अनुराग ठाकुर ने अपनी पार्टी (BJP) से अन्य पार्टी का दामन थामने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए कहा,अब दलबदलो का ऐसा वक़्त आया है जब पांच साल तक सत्ता का भोग करने के बाद मंत्री दारा सिंह ने सपा से हांथ मिला लिया है। लेकिन इससे यह साफ हो गया है जो दंगा करते हैं वह सपा में जाते है और जो दंगाइयों पर लगाम लगाते हैं वह बीजेपी में नजर आते हैं।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहां, बीजेपी वह पार्टी है जिससे साफ सुथरे चरित्रवान लोग जुड़ना चाहते हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं बनना चाहते जिनके मन मे मैल हो और वह भ्रष्टाचार के घेरे में हो। क्योंकि समाजवादी का असली खेल या तो जेल या फिर बेल है। इनका (समाजवादी पार्टी का) उद्देश्य विकसशील प्रदेश नहीं दंगाई प्रदेश के निर्माण का है।