दरोगाओं के इलाहाबाद में तबादले

इलाहाबाद। दरोगाओं का जिले में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। इसके लिए एसएसपी कार्यालय की ओर से स्थानांतरण सूची जारी की गई है। इतने बड़े स्तर पर तबादले को जिले में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने का इलाहाबाद पुलिस का प्रयास बताया जा रहा है विभागीय सूत्रों का कहना है कि माघ मेले के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इतने बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। पुलिस प्रशासन इसे रूटिन स्थानांतरण बता रहा है। इसमें थाने पर तैनात सिपाहियों को क्रांइम ब्रांच में क्रांइम ब्रांच में तैनात सिपाहियों को थाने पर भेजा गया है।
दरोगाओं की तबादला सूची
दरोगाओं के स्थानांतरण के क्रम में निरीक्षक एहतशामुद्दीन सिद्धीकी को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच भेजा गया। निरीक्षक स्वामीनाथ को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच भेजा गया। उपनिरीक्षक दिगम्बर तिवारी को प्रभारी पासपोर्ट सेल से प्रभारी जन प्रकोष्ठ भेजा गया। परितोष कुमार दीक्षित को पुलिस लाइन से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ भेजा गया। उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से खुल्दाबाद थाना भेजा गया।
अन्य दरोगाओं में उपनिरीक्षक राजेश नारायण को पुलिस लाइन से थाना झूंसी भेजा गया। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से प्रभारी पासपोर्ट सेल भेजा गया। उपनिरीक्षक वि.क्षे.राजेंद्र बहादुर को पुलिस लाइन से थाना दारागंज भेजा गया। उपनिरीक्षक अवधेश मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना सरायममरेज भेजा गया। उपनिरीक्षक पवन गंगवार को पुलिस लाइन से इफ्को फूलपुर भेजा गया।
उपनिरीक्षक केशव राम को थाना सरायममरेज से थाना थरवई भेजा गया। उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को थार्नहिल रोड, थाना सिविल लाइन से हटिया, थाना मुट्ठीगंज भेजा गया। उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय को चौकी श्रृंगवेरपुर, थाना नवाबगंज से केंद्रीय कारागार नैनी भेजा गया। उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को चौकी शाहगंज से चैकी रामफाल इनारी, मउआइमा भेजा गया।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को चौकी हटिया से सैदाबा, इण्डिया भेजा गया। उपनिरीक्षक दीपक कुमार सिंह को चौकी सैदाबाज से चौकी एनीबेसेंट भेज दिया गया। उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह को चौकी एनीबेसेंट से चौकी थार्नहिल भेजा गया। उपनिरीक्षक अजीत सिंह को थाना सोरांव से इमामगंज भेजा गया। उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह को चौकी इफ्को, फूलपुर से चौकी प्रभारी रामपुर, औद्योगिक क्षेत्र भेजा गया। उपनिरीक्षक गायत्री सिंह को महिला थाना से बेली थाना कैंट भेजा गया। उपनिरीक्षक शरद गुप्ता को चैकी प्रभारी ईश्वरशरण से चौकी प्रभारी नाका, कर्नलगंज भेजा गया है। उपनिरीक्षक अमरनाथ सिंह को थाना मांडा से टैगोरटाउन भेजा गया।