दस साल तक बेटियों से रेप करता रहा ये पिता

संतकबीरनगर। यूपी के संतकबीरनगर जिले में एक पिता ने अपनी ही दोनों बेटियों को हवस का शिकार बना डाला। कलयुगी पिता का यह कारनामा पूरे दस साल बाद सामने आया है। यह शर्मनाक मामला जिले के खलीलाबाद इलाके का है। यहां अरविंद पांडे (50 वर्षीय) अपने परिवार के साथ रहता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं। पेशे से वह एक शिक्षक है। पिछले दस सालों से घर की चार दिवारी के अंदर अपनी बेटियों के साथ शैतान जैसा बर्ताव कर रहा था।
टूट गया मां के सब्र का प्याला
शनिवार को जब पिता ने अपनी बेटियों पर जुल्म करना चाहा तो बेटियों ने इसका विरोध किया। इस दौरान पिता ने बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। सारा माजरा देख मां घायल बेटी को पहले इलाज के लिए अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान उसके जिस्म पर कई जख्म पाए गए है। लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टर सीएम पटेल ने बताया कि लड़की के जिस्म पर कई घाव हैं। जिनमें से एक जख्म बहुत गहरा है। उस पर 18 टांके लगाए गए हैं। उसे ठीक होने में काफी समय लगेगा और फिर पुलिस स्टेशन पहुंच गई। बदहवास घायल में लड़की को देखकर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।
पुलिस ने नहीं की कोई सुनवाई
इस पूरे मामले में पुलिस पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। लड़की की मां का आरोप है कि उसने कई बार जाकर पुलिस से शिकायत की लेकिन आज तक पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही से ही आज उसे यह दिन देखना पड़ रहा है। खलीलाबाद क्षेत्र के सीओ राजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। केस की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।