पूनम पांडे शादी से पहले प्रेगनेंट

पूनम पांडे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। कभी टीम इंडिया के लिए निर्वस्त्र होने का दावा करने वाली पूनम पांडे हाल ही प्रेगनेंट हुई थीं। खबर है कि उन्होंने अबॉर्शन करा लिया है। 18 जनवरी को वह अस्पताल से घर लौट आई हैं।
पूनम पांडे का नया धमाका
यह चौंका देने वाली खबर कई साइट्स पर चल रही है। सोशल मीडिया पर भी यह वायरल हो चुकी है। हमेशा अपने एक्सपोजर और उटपटांग बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे की अभी तक शादी नहीं हुई है। इसीलिए उनके प्रेगनेंट होने की खबर पर इतना हो-हल्ला मच रहा है।
बताया जाता है कि वो कुछ वक्त से प्रेग्नेंट थीं और 18 जनवरी को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। वहां उन्होंने गर्भपात करवाया है। पूनम को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। खबरों के मुताबिक पूनम इस हॉस्पिटल में कई बार gynecologist से मिलने आती रही हैं, लेकिन इसके पहले उन्हें कभी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। पूनम किससे प्रेग्नेंट थीं इस बात का अब तक पता नहीं चला है।
खबर यह भी है कि पूनम पांडे इधर लंबे वक्त से विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना को डेट कर रहीं हैं, लेकिन जब वो अबॉर्शन के लिए हॉस्पिटल में भर्ती थीं, तो साक्षी उनके साथ नजर नहीं आए। बताया जा रहा है कि पूनम अकेली आईं और चुपचाप अबॉर्शन करवा कर चली गईं।
हालांकि इस बारे में अभी तक पूनम पांडे का कोई बयान सामने नहीं आया है। पूनम अपनी बात बेबाकी से सामने रख देती हैं। कई बार इस वजह से भी वह चर्चा में आ चुकी हैं। वैसे पूनम पांडे सबसे पहले तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने टीम इंडिया के लिए निर्वस्त्र होने का ऐलान किया। कुछ फिल्मों में काम कर चुकीं पूनम बीते क्रिसमस पर फिर से चर्चा में आई थीं।
क्रिसमस पर उन्होंने एक हॉट वीडियो यूट्यब पर डालने का वादा किया था। उनके फॉलोवर इसके इंतजार में थे। टीम इंडिया से वादा तोड़ने वाली पूनम पांडे ने अपने फॉलोवर्स को निराश नहीं किया था और क्रिसमस पर एक हॉट वीडियो शेयर किया था।