प्यार, शादी और चप्पल

कानपुर। पति पत्नी का रिश्ता विश्वास का होता है। जब कोई शादी करता है तो साथ जीने मरने की कसमें खाता है। कई वादे करता है। लेकिन कुछ रिश्तों में वक्त निकलते कड़वाहट आ जाती है। शादीश्ुादा जीवन में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है। जहां एक लड़का और लड़की में पहले तो प्यार किया और फिर घरवालों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह। लेकिन इसके बाद दोनों के इस प्यार के बीच विश्वास की कमी हो गई। आए दिन लड़ाई होने लगी। झगड़ा सड़क तक पहुंच गया। छह दिन बाद घर लौट रहे पति से पत्नी की सड़क पर कहासुनी हो गई। जिस पर पत्नी ने चोर चोर का शोर मचाया तो बाकी काम पब्लिक ने कर डाला। पब्लिक के साथ पत्नी और साली ने चप्पलों से पिटाई कर दी। हंगामा देख पुलिस मौके पर पहुंची। इस तरह दो प्यार करने वाले पति पत्नी को पुलिस थाने ले गई।
प्यार और शादी घर वालों की मर्जी के बिना
शहर के चमनगंज इलाके में रहने वाले सनी अपने मोहल्ले की राखी से प्यार करता था। दोनों का प्यार उनके घरवालों को मंजूर नहीं था। किसी की परवाह किए बिना दोनों ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों की मर्जी के बिना शादी करने के चलते दोनों अलग रहने लगे। सनी राखी के साथ ने जूही में कमरा लेकर रह रहता था। कुछ दिन बाद ही दोनों में कहासुनी होने लगी और प्यार में दरार आ गई। हफ्ते भर पहले दोनों के बीच मारपीट भी हुई। जिससे सनी घर से चला गया। इस दौरान पत्नी मोबाईल पर सम्पर्क करती रही लेकिन वह स्विच आफ था। आखिरकार वह पति की दुकान जा पहुंची। जहां उसने अपनी बहन के साथ पति की चप्पलों से पिटाई कर दी और थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।