बुलंदशहर के BJP विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का निधन, CM योगी समेत कई नेताओ ने जताया दुख

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सदर सीट से बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली। वीरेंद्र सिंह पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। बता दें 74 साल के विधायक सिरोही लीवर की बीमारी के चलते 9 फरवरी को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सिरोही का पार्थिव शरीर बुलंदशहर पहुंचेगा। विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।
बुलंदशहर सदर से विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूँ।
उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूँ कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 2, 2020
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा, ‘बुलंदशहर सदर से विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें