बोको हरम के आतंकवादियों ने 5 लोगों की हत्या की

लागोस। आतंकवादी संगठन बोको हरम से जुड़े आतंकवादियों ने रविवार रात उत्तरी नाइजीरिया के बाहरी कस्बे मदागली में एक रिहायशी क्षेत्र में हमला कर कई घरों को आग लगा दी। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कई घर जलकर खाक हो गए। इससे पहले बोको हरम ने पिछले साल भी यहां हमला किया था।
बोको हरम ने पिछले साल भी किया था हमला
इस साल मदागली इलाके में यह पहला हमला है। पिछले साल 28 दिसम्बर को दो आत्मघाती हमलावरों ने यहां हमला किया था, जिसमें 17 लोगों की जान गई थी और अन्य 41 लोग घायल हुए थे। स्थानीय नागरिक अबु मलिक ने बताया कि हमला रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने पांच लोगों को मार दिया और कई घरों को आग लगा दी। नेशनल असेंबली में मदागली/मिचिका संघीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अदामु कमाले ने हमले की निंदा करते हुए इलाके में और अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश दिए हैं। मदागली वासियों ने इलाके में और अधिक जवानों की तैनाती की मांग की थी, जिसके कुछ दिनों बाद ही यह हमला हो गया।
भारत में कर रहा घुसपैठ
आईएस भारतीय उपमहाद्वीप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। एजेंसियों ने आईएस में शामिल होने वाले उग्रवादियों की लिस्ट जारी की है और उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। सम्मेलन में शामिल हो रहे लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फॉरेन रीजन रजिस्ट्रेशन ऑफिस और दिल्ली पुलिस ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले हर शख्स पर नजर बना रखी है।
54 देश ले रहे हिस्सा
तीसरा भारत-अफ्रीका सम्मेलन में भारत के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 54 अफ्रीकी देश हिस्सा ले रहे हैं। इसका मकसद भारत और अफ्रीकी देशों के बीच राजनीतिक संबंध सुधारना है और साथ ही वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। यह सम्मेलन 29 अक्टूबर तक चलेगा।