भारत की बड़ी कामयाबी, संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक मामलों की संस्था का इलेक्शन जीता

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईकोसोक) निकायों में भारत ने छह चुनाव जीते हैं, जिनमें पांच में देश ने सर्वसम्मति से जीत हासिल की है। भारत ने सोमवार को हुए चुनाव में चार संयुक्त निकायों के कार्यकारी बोर्ड में स्थान हासिल किया, जिसमें उसे तीन स्थान विभिन्न आयोगों और एक समिति में हासिल हुआ है।
भारत को गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) समिति के लिए एशिया-प्रशांत समूह में चुनाव का सामना करना पड़ा, जहां उसे सर्वाधिक 46 मत प्राप्त हुए। इसके बाद पाकिस्तान को 43, जबकि चीन को 39 मत प्राप्त हुए।
Another day, another election…India wins again.
Thanks to support of @UN Member States, India re-elected to ECOSOC (Eco & Social Council) pic.twitter.com/waUeGIXN7Y— Syed Akbaruddin (@AkbaruddinIndia) June 16, 2017
एशिया-प्रशांत मतदान के बाद, भारत को पूरे ईकोसोक में सभी छह चुानव जीतने पर बधाई दी गई। ईकोसोक में संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देश शामिल हैं।
एनजीओ समिति को काफी प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि वह ईकोसोक में परामर्श दर्जे के लिए आवेदन करने वाले एनजीओ की बारीकी से जांच करता है, जिसके बाद समिति या तो उसकी सिफारिश करती है, या उसे प्रतिबंधित करती है।
भारत जनवरी 2019 से शुरू होने वाली समिति में चार साल के कार्यकाल के दौरान अपनी सेवाएं देगा।
अन्य महत्वपूर्ण चुनाव जो हुए, उसमें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या निधि (यूएनएफपीए) और परियोजना सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओपीएस) के कार्यकारी बोर्ड थे।
भारत तुरंत ही जनसंख्या व विकास आयोग में अपने कार्यकाल की शुरुआत करेगा, जो सितंबर 2021 में समाप्त होगा। इसके अलावा भारत तुरंत ही सामाजिक विकास आयोग में अपने चार साल के कार्यकाल की शुरुआत करेगा।