भारत के सबसे आलीशान होटल्स जो दुनिया भर में अपने आकर्षण के लिए है मशहूर

नई दिल्ली। नई जगहों पर घूमना सबको पसंद होता है, लेकिन घुमने के साथ एक चीज़ भी जरुरी है जो है ठहरने की जगह। जब लोग कहीं घूमने जाते है तो उन्हें रात गुज़ारने की व्यवस्था भी करनी पड़ती है। ऐसे में आपके दिमाग में होटल का जिक्र आता है। वैसे आजकल के इस आधुनिक युग में लोग कहीं घुमने जाने से पहले ही पूरी प्लानिंग बना लेते है, जैसे होटल बुकिंग, ट्रेवल टिकट, कार बुकिंग.. अदि। इन सब में होटल का महत्वपूर्ण योगदान होता है। क्योंकि होटल में वो सभी सुविधाएँ मिल जाती है जिनकी जरुरत एक घूमने फिरने वाले व्यक्ति को होती है।
इस खबर में हम आपको भारत के कुछ मशहूर और आलीशान होटल्स के बारे में बताएंगे जो पूरी दुनिया में अपने आकर्षण के लिए मशहूर है। इन होटल्स में आप तमाम सुख-सुविधाओं के साथ बेहतरीन खाने का लुफ्त उठा सकते है।
रामबाग पैलेस (जयपुर)
राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित होटल रामबाग पैलेस भारत के सबसे महंगे होटल्स में से एक है। यहां पर कस्टमर को सुख-सुविधाओं की तमाम चीजों के साथ सबसे बेहतरीन खाना और सर्विस मिलती है। इन होटल्स में एक लग्जरी रूम भी है, जिसका एक रात का किराया 4 से 10 लाख तक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसका स्टोन आर्च्ड और रॉयल टच और राजा-महाराजा जैसी फीलिंग देता है।
ताज लेक पैलेस (उदयपुर)
देश का दूसरा मशहूर होटल भी राजस्थान से ही है। ताज लेक पैलेस राजश्थान के उदयपुर में है। ये होटल चार एकड़ में बना हुआ है। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये होटल अपने अतिथियों के लिए एक स्पीड बोट की सुविधा प्रदान करता है जो कि अतिथियों को शहर से होटल तक पहुंचाती है। यहा पर एक रात गुज़ारने की कीमत 6 लाख है।
लीला पैलेस केम्पिंस्की (नई दिल्ली)
लीला पैलेस केम्पिंस्की, नई दिल्ली भारत में बेहतरीन आलीशान होटल में से एक है। होटल ने कई दुनिया के मशहूर हस्तियों की मेजबानी की, जैसे व्लादिमीर पुतिन, टॉम क्रूज़, और कई अन्य |वे लगभग प्रति रात के 4,50,000 लेते है।
ओबेरॉय उदविलास (उदयपुर)
इस होटल में प्रति रात की कीमत 3.5 लाख है। ये होटल भी राजस्थान में स्थित है, ये होटल हनीमून कपल को स्वीट रूम प्रदान कराने के लिए मशहूर है। सुइट को कोहिनूर सूट के नाम से जाना जाता है जिसे कोहिनूर हीरा के नाम पर रखा गया था।
ओबेरॉय होटल (गुडगांव)
यह गुड़गांव का एक लक्ज़री होटल है। यह गुडगांव, व्यवसायिक कारणों से आने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था ताकि उन्हें दिल्ली नहीं रुकना पड़े। यहां रुकने का किराया प्रति रात 3,00,000 रुपये है।
ओबेराय अमरविला (आगरा)
इस होटल को आगरा का दूसरा आश्चर्य माना जाता है, कारण है इसकी ख़ूबसूरती। होटल में सबसे मेहेंगे सूट की प्रति रात की कीमत 2.5 है।
ओबेरॉय राजविलास (जयपुर)
ओबेराय राजविलास, जयपुर भारत में सबसे महंगे होटल में से एक है। वे लगभग 2.5 रूपये कोहिनूर विला के लिए लेते है। इस होटल में मेहमान रॉयल राजपूत के रूप में सेवा की जाती हैं।
लीला पैलेस केम्पिंस्की (उदयपुर)
इस होटल में 72 नियुक्त कमरे है, जहा से सीधा झील का मनोरम दृश्य दिखता है। इसके प्रत्येक कमरे बहुत बड़े है। इस होटल में प्रति दिन रुकने का किराया 2 लाख रुपये है।