भूकंप आए तो अपनाएं ये 6 उपाय

भूकंप आए तो क्या करना चाहिए। यह सवाल आपके मन में तब जरूर कौंधता होगा, जब आप इन झटकों का सामना करते होंगे। यहां आप जान सकते हैं कि ऐसी स्थिति में आने पर क्या करना चाहिए। यहां जानिए कि जब धरती हिले तो आपको क्या कदम उठाने चाहिए।
भूकंप से बचाव
1-भूकंप आने पर फौरन घर, स्कूल या किसी भी बिल्डिंग में हो तो निकल जाएं।
2-बाहर निकलने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढि़यों का इस्तेमाल करें।
3-कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं बल्कि किसी मजबूत चीज के नीचे दुबक जाएं।
4-झटकों के दौरान खिड़की, दरवाजे, पंखे, अलमारी से दूर हो जाएं, इनके गिरने का डर रहता है।
5-जिस पर मजबूत चीज के नीचे घुसें उसे मजबूती से पकड़ कर रखें।
6-झटके आने पर बिजली के सारे उपकरण बंद कर दें।
अगर फ्लाईओवर पर हैं तो तेजी से उतर जाएं। सबसे अच्छा उपाय है कि खुले मैदान में चले जाएं।