उत्तराखण्ड। उत्तराखण्ड के सीएम हरीश रावत ने भारी तादाद में लोगों का मतदान में हिस्सा लेने के लिए राज्य के मतदाताओं धन्यवाद दिया। देहरादून में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस अब स्थाई सरकार देने जा रही है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सीएम को अर्जुन जैसे कौरव रूपी भाजपा के सामने डटे हुए बताया। उन्होंने कहा कांग्रेस 46 सीटें जीतने जा रही है।
राज्य ने भारी तादाद में जी खोलकर मतदान किया
सीएम ने आगे कहा कि इस बार फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। राज्य की जनता ने कांग्रेस की स्थिर सरकार बनाने के लिए भारी तादाद में जी खोलकर मतदान किया इसके लिए वे तहेदिल से लोगों का शुक्रिया अदा करते हैँ।
भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम रावत ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए छटपटा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल के भरोसे उत्तराखंड की सत्ता कब्जाना चाहती है। प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता में नहीं आने देगी। कांग्रेस स्थिर सरकार देने जा रही है।