ये एप्स करेंगे भूकंप आने से पहले सतर्क !

मौजूदा समय में आपका स्मार्टफोन केवल कॉलिंग, मैसेज, वीडियो या ऑडियो के ही काम नहीं आ रहा। अपने स्मार्टफोन की बदौलत आप रोजमर्रा के कई काम भी निपटा सकते हैं। इसी प्रकार मौसम, भूकंप या आने वाली प्राकृतिक आपदा के बारे में भी कई एप्स आपको पहले ही सतर्क कर सकते हैं। हम आपको कुछ एप्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप भूकंप आदि आने पर एलर्ट हो जायेंगे।
MY Quake – MY Quake एप आपके आस-पास आने वाले भूकंप को परखता है। यूसी बर्कले सीसमोलोजिकल लेबोरेट्री की यह एप एड-फ्री है। इस एप को यूज करना भी बहुत आसान है।
Quakefeed – इस एप की मदद से भी यूजर्स को एडवांस में भूकंप की जानकारी मिल जाती है। आप इन्हें मैप में या लिस्ट मोड में भी देख सकते हैं। इस एप में न्यूज़फीड की सेवा भी है।
Earthquake Alert!- अगर आपके क्षेत्र में भूकंप आने वाला है तो यह एप आपको एलर्ट्रस और नोटिफिकेशन भेजती है।
Your Plan – कोई भी प्राकृतिक आपदा आने पर आप इस एप को यूज कर सकते हैं। यह एप आपको आगे का प्लान करने में बहुत मदद करेगा।
life 360 – यूजर्स को इसमें परिवार, दोस्तों और प्रियजनों का एक सर्किल बनाना है। यह एप फिर सभी लोगों की लोकेशन ट्रैक करेगी और भूकंप आने की स्थिति में ये यूजर्स को अलर्ट करेगा।
Fema app – फेमा एप यूजर्स को मौसम संबंधी सभी एलर्ट देती है साथ में यह भी बताती है कि आप कैसे सेफ रह सकते हैं। इसमें आपके आस-पास के शेल्टर्स और डिजास्टर recovery सेंटर्स के मैप भी होते हैं।
red क्रॉस की Earthquake app – यह काफी कारगर एप्लीकेशन है। इस एप के यूजर्स को यूएस जीएस द्वारा एलर्टस भी मिलते हैं। इसमें इमरजेंसी किट के लिए टिप्स भी दिए गए हैं जो कि आपातकाल की स्थिति में आपके काफी काम आ सकते हैं।
Earthquake – वो लोग जो दुनिया में आए हर भूकंप की जानकारी चाहते हैं उनके लिए यह एप बिल्कुल सही है। इस एप की मेन स्क्रीन हाल ही में आए भूकंप की टाइमलाइन की जानकारी भी देती है।