रणधीर कपूर ने अपनी बेटी के पति को बताया ‘थर्ड क्लास आदमी’

मुंबई। रणधीर कपूर ने अपनी बेटी करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर को करारा जवाब दिया। दरअसल संजय कपूर ने कहा कि करिश्मा ने ऐशो आराम और उनके पैसों के लिए उनसे शादी की थी। संजय कपूर के इसी आरोप का जवाब दिया है करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने। रणधीर कपूर ने कहा कि संजय थर्ड क्लास आदमी है।
रणधीर कपूर ने क्या-क्या कहा
रणधीर कपूर ने कहा है कि हमारे बारे में सब जानते हैं। हम दूसरों के पैसे लेकर जीने वाले लोग नहीं हैं। भगवान ने हमें पैसा और टैलेंट दोनों दिए हैं। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में रणधीर ने कहा कि संजय कपूर थर्ड क्लास आदमी है। मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा संजय से शादी करें। संजय एक अय्याश किस्म शख्स है। उसने कभी पत्नी का ध्यान नहीं रखा। वो दूसरी औरतों के साथ रहता था। पूरी दिल्ली उसके बारे में जानती है। इससे ज्यादा मैं उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहूंगा।
क्या कहा था संजय कपूर ने
बता दें बिजनेसमैन संजय कपूर ने अपनी डिवोर्स पिटीशन में आरोप लगाया है कि करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन से इंगेजमेंट टूटने की वजह से उनसे शादी की थी। लेकिन करिश्मा न अच्छी पत्नी बन पाईं और न मां की जिम्मेदारी निभा पाईं।
मुंबई की एक कोर्ट में पिटीशन में संजय ने आरोप लगाया कि करिश्मा ने सिर्फ पैसे और ऐशो-आराम की जिंदगी के लिए मुझसे शादी की थी। करिश्मा अच्छी पत्नी और बहू बनने में नाकाम रहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे बच्चों का इस्तेमाल भी पैसे ऐंठने के लिए कर रही हैं। करिश्मा ने बच्चों को मेरे बीमार पिता से भी नहीं मिलने दिया। संजय के मुताबिक, बच्चों का इंतजार करते उनके पिता की 6 महीने पहले मौत हो गई।
वहीं संजय के आरोपों को करिश्मा के वकील क्रांति सेठ ने खारिज कर दिया है। क्रांति का आरोप है कि संजय झूठी कहानियां बना रहे हैं जो बच्चों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती हैं।