पलक को जेल भेजने वाले राम रहीम खुद बन गए विष्णु

नई दिल्ली। राम रहीम की नई करतूत सुनेंगे। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के कीकू शारदा यानी पलक को जेल पहुंचाने वाली राम रहीम अब खुद विष्णु बन गए हैं। पलक ने उनका लुक धारण्ा किया तो उसे जेल भिजवा दिया। अब खुद विष्णु बन गए क्योंकि जानते हैं कि उन्हें जेल भेजने के लिए विष्णु तो जमीन पर नहीं आएंगे। लेकिन विष्णु के भक्त राम रहीम की इस हरकत से नाराज हैं और कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं।
विष्णु के भक्तों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। भगवान विष्णु के अवतार में दिख रहे तस्वीर की वजह से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। यूट्यू ब पर वायरल हुए एक वीडियो में राम रहीम भगवान विष्णु के भेष में आसमान से उतरते हुए दिख रहे हैं।
इसके बाद से ही वह विवादों में फंस गये हैं। हिंदू फेडरेशन ने उन पर भगवान विष्णु की नकल करने का आरोप लगाया है। इससे पहले बाबा की फिल्म एमएसजी को रोल की नकल उतारने के आरोप में कॉमेडियन कीकू शारदा को जेल जाना पड़ा था। कीकू के माफी मांगने के बाद बाबा ने उन्हें माफ कर दिया है। वैसे बाबा खुद भी कई बार अलग-अलग लुक धारण कर चुके हैं। उन पर गुरुनानक का लुक धारण करने का भी आरोप लग चुका है।
नए मामले में चंडीगढ़ में ऑल इंडिया हिंदू फेडरेशन संगठन ने जीरकपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। संगठन का दावा है कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें एक वीडियो मिला है जिसमें बाबा विष्णु का रूप धारण किए हुए हैं।
बाबा राम रहीम ने सफाई दी है कि भक्तों का गुस्सा नकल उतारने के लिए नहीं बल्कि उन्हें शराब पिलाते, लड़कियों के साथ नाचते और पैसे मांगते हुए दिखाने पर हुआ था। लेकिन अपने इस नए रूप पर उनका कोई बयान फिलहाल सामने नहीं आया है।