अपनी गर्लफ्रेंड के शो को होस्ट करेंगे सलमान खान

मुंबई। बॉलिवुड के दबंग सलमान खान रोमानियन टीवी होस्ट और अपनी रुमर्ड गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर के शो को जल्द ही भारत में होस्ट करते नजर आएंगे। लूलिया के शो ‘द फार्म’ के राइट्स खरीद चुके सलमान इसे जल्द भारत में होस्ट करते भी नज़र आएंगे।
आपको बता दें कि इस चर्चित शो के राइट्स अब तक 40 देशो में बेचें जा चुके हैं। जिसमें बिल्कुल ‘बिग बॉस’ की ही तरह 12 लोगों को एक फार्म में रखा जाता है और उनसे खेती के काम करवाए जाते हैं। सलमान खान फिलहाल बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं और उसके बाद अपनी अपकमिंग फिल्म सुल्ताम में बिजी हो जाएंगे।
सलमान खान के साथ लूलिया का रिलेशनशिप
पिछले कुछ सालों से सलमान और लूलिया की डेटिंग की ख़बरें आ रहीं हैं और ऐसा भी कहा गया था कि सलमान ने लूलिया के साथ सगाई भी कर ली है। अगले साल शादी करने का प्लान कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद सलमान की बहन अर्पिता और खुद सलमान ने इन खबरों को बकवास बताया था। लूलिया अक्सर सलमान के आस-पास स्पॉट की जाती हैं। कभी सलमान खान के फार्म हाउस पर तो कभी सलमान खान के बिग बॉस के कॉटेज़ पर। वो खुद ही अपनी फोटोज़ पोस्ट करती रहती हैं जिसे देखकर साफ पता चल जाता है कि वो कहां हैं और किसके साथ हैं। लूलिया सिर्फ सलमान खान के साथ ही नहीं बल्कि उनकी पूरी फैमली के साथ भी कई बार देखी जा चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी की सलमान खान के अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया को एक ग्रे कलर की ब्रांड न्यू कार गिफ्ट की है।
कौन हैं लूलिया वंतूर
सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर रोमानिया की रहने वाली हैं, जो मॉडल होने के साथ टीवी होस्ट भी हैं। 2006 में लूलिया ने टीवी की तरफ मूव किया। उन्होंने PRO टीवी के लिए मॉर्निंग न्यूज शो होस्ट किया। वे सप्ताह के आखिरी में मॉर्निंग न्यूज पढ़ती थीं और साल में एक बड़े प्रोग्राम की को-होस्ट भी होती थीं। लूलिया, स्टीफन बनीका के साथ डांसिंग प्रोग्राम में भी कर चुकी हैं। उन्होंने टेनिस और बास्केटबॉल भी खेला है। उन्होंने पिछले साल फिल्म ‘ओ तेरी’ में एक आइटम नंबर भी किया है। इस फिल्म को सलमान के ब्रदर-इन-लॉ अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था।