स्मृति ईरानी से छिन गया शिक्षा मंत्रालय, जावड़ेकर होंगे नए एचआरडी मिनिस्टर

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में मंगलवार को हुए एक बड़े फेरबदल में स्मृति ईरानी की जगह प्रकाश जावड़ेकर को मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री बनाया गया है। रविशंकर प्रसाद को संचार से हटाकर कानून मंत्रालय दिया गया है और वेंकैया नायडू को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है। ईरानी को कपड़ा मंत्री बनाया गया है। पहले कपड़ा मंत्री रहे संतोष गंगवार अब वित्त राज्यमंत्री हैं। मंगलवार को मंत्रिमंडल में शामिल किए गए पूर्व नौकरशाह अर्जुन मेघवाल भी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं।
स्मृति ईरानी के साथ कई और मंत्रियों का हुआ बदलाव
जेटली से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है और उसे नायडू को सौंपा गया है। नायडू शहरी विकास एवं एवं आवास मंत्री बने रहेंगे। नायडू का संसदीय कार्य मंत्रालय अनंत कुमार को दिया गया है जो रसायन एवं उर्वरक मंत्री हैं। जयंत सिन्हा जो अब तक वित्त मंत्रालय में राज्यमंत्री थे अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्यमंत्री रहेंगे जबकि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को संचार मंत्रालय भी (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है।
- स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्री बनाया गया
- संदानन्द गौड़ा भी कानून मंंत्राालय ले लिया गया
- सूचना प्रसारण मंत्रालय अरुण जेटली सेे लिया गया
- वेकैंया नायडूू बने सूचना प्रसारण मंत्री
- अनन्त कुमार बने संसदीय कार्य राज्यमंत्री बनााए गए
- विजय गोयल युवा कल्याण राज्यमंंत्री स्वतंत्र प्रभार
- रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को अब दूरसंचार मंत्राालय
- रविशंकर प्रसाद सदानंंद गौड़ा की जगह कानून मंत्री बने
- एमजे अकबर बने विदेश राज्यमंत्री
- अर्जुन मेघवाल बने वित्त राज्यमंत्री
- जयंत सिन्हा वित्त राज्य मंत्री की जगह विमानन राज्य मंत्री
- नरेंद्र सिंह तोमर ग्रामीण विकास मंत्री
- अनिल माधव दवे नए पर्यावरण मंत्री
- अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य राज्य मंत्री
- संतोष गंगवार वित्तमंत्री राज्य वनाऐ गये
नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री
राजनाथ सिंह – गृह मंत्री
सुषमा स्वराज – विदेश मंत्री
अरुण जेटली – वित्त मंत्री
वेंकैया नायडू – शहरी विकास मंत्रालय, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय
नितिन गडकरी – सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय, जहाजरानी
मनोहर पर्रिकर – रक्षा मंत्री
सुरेश प्रभु – रेल मंत्री
डीवी सदानंद गौड़ा – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री
उमा भारती – जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय
नजमा हेपतुल्ला – अल्पसंख्यक मंत्रालय
रामविलास पासवान – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
कलराज मिश्र – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
मेनका गांधी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
अनंतकुमार – रसायन एवं उर्वरक, संसदीय कार्य मंत्री
रविशंकर प्रसाद – कानून मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
जेपी नड्डा – स्वास्थ मंत्री
अशोक गणपति राजू – नागरिक उड्डयन मंत्री
अनंत गीते – भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
हरसिमरत कौर बादल – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
नरेंद्र सिंह तोमर – ग्रामीण विकास मंत्री, पंचायती राज मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता
चौधरी बिरेंद्र सिंह – स्टील मंत्रालय
जुएल उरांव – जनजातीय मामले
राधा मोहन सिंह – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
थावरचन्द गेहलोत – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
स्मृति ईरानी – कपड़ा मंत्रालय
डॉ. हर्षवर्धन – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भू विज्ञान
प्रकाश जावड़ेकर – मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय