स्पेन की राजकुमारी पर 67 लाख डॉलर की हेराफेरी का केस

स्पेन की राजकुमारी क्रिस्टीना पर 67 लाख डॉलर की हेराफेरी का आरोप लगा है। भ्रष्टाचार के इस मामले में उनके खिलाफ आज कोर्ट में उनके खिलाफ सुनवाई शुरू हो चुकी है। देश-दुनिया की मीडिया इस मामले की कवर करने के लिए स्पेन पहुंच चुकी है।
स्पेन की राजकुमारी का राजनीतिक भविष्य दांव पर
इस मामले में क्रिस्टीना के अलावा, 17 अन्य लोगों पर भी मुकदमा चलेगा जिनमें उनके पति और पूर्व ओलंपिक हैंडबॉल खिलाड़ी इनाकी उरदांगरिन भी शामिल हैं। यह क्रिस्टीना इस मामले में दोषी पाई गईं तो उनका राजनीतिक भविष्य तो दांव पर लगेगा ही, देश पर भी एक बदनुमा दाग लग जाएगा।
चार बच्चों की मां, 50 वर्षीय क्रिस्टीना ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की डिग्री ली है। स्पेन में वर्ष 1975 में तानाशाह जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको के निधन के बाद राजशाही फिर से बहाल हुई थी जिसके पश्चात क्रिस्टीना राजवंश की पहली सदस्य हैं जिनके खिलाफ अदालत में आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप खेल एवं उससे जुड़े आयोजन में हेराफेरी के हैं।
क्या है पूरा मामला
67 लाख डॉलर की हेराफेरी का यह मामला नूज इन्स्टीयूट के कारोबारी सौदों से जुड़ा है। नूज इन्स्टीटयूट पाल्मा में स्थित एक परमार्थ संगठन है जिसकी अध्यक्षता वर्ष 2004 से 2006 तक क्रिस्टीना के पति उरदांगरिन ने की थी। उन पर तथा उनके पूर्व कारोबारी पार्टनर डिएगो टॉरेस पर नूज इन्स्टीटयूट को दो क्षेत्रीय सरकारों की ओर से दिए गए 67 लाख डॉलर की हेराफेरी करने का आरोप लगा था।