देश में पिछले 24 घंटे में धड़ल्ले से बढ़े COVID-19 के 1,68,912 नए मामले, जानें अपने राज्यों में संक्रमण का आंकड़ा
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,68,912 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,35,27,717 हुई है

नई दिल्ली: भारत (India) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस COVID-19 के 1,68,912 नए मामले आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मामलों की संख्या 1,35,27,717 हुई है। संक्रमण से 904 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,70,179 हो गई है।
देश में कोरोना (Corona) सक्रिय मामलों की कुल संख्या 12,01,009 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,21,56,529 है। देश में अब तक कुल 10,45,28,565 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
ICMR के आंकड़े
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस (Corona virus) के लिए कुल 25,78,06,986 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,80,136 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
मिजोरम में संक्रमण का ग्राफ
मिजोरम (Mizoram) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 नए मामले सामने आए है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,619 है जिसमें 143 सक्रिय मामले, 4,464 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 12 मौतें शामिल हैं।
पुणे में संक्रमण का आंकड़ा
महाराष्ट्र के पुणे (Pune) जिले में पिछले 24 घंटों में 12,377 नए कोविड मामले और 87 मौतें दर्ज की गई हैं।
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 98,422 |
कोरोना संक्रमण से मृत्यु | 10,710 |
पंजाब में संक्रमण का आंकड़ा
पंजाब (Punjab) में पिछले 24 घंटों में 3,116 नए COVID-19 के मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 3,121 रिकवरी और 59 मौतें दर्ज की गई है।
कुल मामले | 2,72,772 |
कुल रिकवरी | 2,37,391
|
सक्रिय मामले | 27,874 |
मृत्यु | 7,507 |
महाराष्ट्र में संक्रमण का आंकड़ा
महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में 63,294 नए COVID-19 मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 34,008 लोगों की रिकवरी और 349 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 34,07,245 |
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 27,82,161 |
कोरोना से मृत्यु
|
57,987 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 5,65,587 |
मुंबई में संक्रमण का आंकड़ा
मुंबई (Mumbai) में 9,989 नए COVID-19 मामले और 58 मौतें दर्ज की गई है।
MP में कोविड मामले
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले 24 घंटों में 5,939 नए कोविड मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 3,306 लोगों की रिकवरी और 24 मौतें दर्ज की गई हैं।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 3,38,145 |
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 2,98,645 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले
|
35,316 |
कोरोना से मृत्यु | 4,184 |
बिहार में संक्रमण का आंकड़ा
बिहार (Bihar) में आज 3756 कोविड मामले दर्ज़ किए गए हैं। राज्य में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 14,695 है।
गुजरात में संक्रमण का आंकड़ा
गुजरात (Gujarat) में पिछले 24 घंटों में 5,469 नए COVID-19 मामले और 54 मौतें दर्ज की गई है। कोरोना वायरस के 27,568 सक्रिय मामलों सहित कुल मामले 3,47,495 हो गए हैं। राज्य में अब तक कोविड वैक्सीन की 91,23,719 डोज दी गई हैं।
ऑफलाइन कक्षाएं बंद
गुजरात सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में 30 अप्रैल तक के लिए ऑफलाइन (Offline) कक्षाएं बंद कर दिया है।
कर्नाटक में संक्रमण का आंकड़ा
कर्नाटक (Karnataka) में 10,250 नए COVID-19 के मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 2,638 डिस्चार्ज और 40 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 10,65,290 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 9,83,157 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 69,225 |
कोरोना से कुल मौतें | 12,889 |
चंडीगढ़ में संक्रमण का आंकड़ा
चंडीगढ़ (Chandigarh) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 402 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 30,743 हो गई है।
जम्मू और कश्मीर में संक्रमण
जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में 915 नए COVID-19 मामले (जम्मू डिवीजन से 288 और कश्मीर डिवीजन से 627), 330 रिकवरी और 5 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 1,38,390 |
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 1,29,021 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 7,335 |
कोरोना से मृत्यु | 2,034 |
GOA में संक्रमण का आंकड़ा
गोवा (GOA) में आज 525 नए COVID-19 के मामले और 2 मौतें दर्ज की गई है। कोरोना संक्रमण से 4,322 सक्रिय मामलों सहित कुल मामलों की संख्या 62,304 हो गई है।
दिल्ली में संक्रमण का आंकड़ा
पिछले 24 घंटों में दिल्ली (Delhi) में 10,774 नए COVID-19 के मामले और 48 मौतें दर्ज की गई है।
केरल में संक्रमण का आंकड़ा
केरल (Kerala) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 6,986 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से 2,358 लोग डिस्चार्ज हुए और 16 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 11,17,700 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 44,389 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 4,783 |
यह भी पढ़े: Ramadan 2021: सउदी अरब में 11 अप्रैल को नहीं दिखा चांद, 13 को होगा पहला रोजा