मुंबई। मायानगरी मुंबई में साल 2008 को 26 नवंबर यानी आज के दिन आंतकी हमला हुआ था, जिसका अंजाम सैकड़ों लोगों को भुगतना पड़ा था। 26 नवंबर को करीब 9.50 बजे मशहूर होटलों के पास और कई अन्य प्रमुख जगहों पर कुछ समय के अंतराल में हुए दर्जन भर शृंखलाबद्ध विस्फोट और गोलीबारी हुई, जिसमें 237 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 300 लोग घायल हो गए थे।
इस आतंकी हमले को आज नौ साल पूरी हो गए। बताते चलें, मशहूर होटलों और प्रमुख जगहों में मुंबई के प्रमुख रेलवे स्टेशन सीएसएमटी संग ताज होटल, होटल ट्राइडेंट, लियोपोल्ड कैफे और नरीमन हाउस जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा कुछ सड़क चलती गाड़ियों को भी इस आतंकी हमले का शिकार बनाया गया था। उस रात ताज होटल मे दो चरमपंथियों ने 25 लोगो को बंधक बना लिया, जिनमे 7 विदेशी शामिल थे, होटल ओबेरॉय मे गोलीबारी जारी थी और 40 लोग बंधक थे।
अगली स्लाइड में पढ़ें : किन आंतकवादियों ने इस हमले को दिया था अंजाम
loading...