बीजेपी विधायक ने कहा-राहुल-लालू-मायावती ‘कौरव’ हैं, जबकि पीएम मोदी ‘कृष्ण’

बलिया। अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले बलिया से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर ऐसा बयान दिया है जिससे सियासी पारा चढ़ सकता है। विधायक सुरेंद्र सिंह पीएम मोदी को कृष्ण बताया है तो वहीँ राहुल गांधी, मायावती और लालू प्रसाद यादव कौरव कहा।
विधायक ने कहा कि आजकल चुनाव का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। जो त्याचारी और भ्रष्टाचारी है वो एक तरफ हो गए हैं। जो ईमानदार राजनीति कर रहे हैं या करना चाहते हैं वे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ हो गए हैं।
Aaj ka jo chunav ka swaroop ho gaya hai, jo atyachari aur bhrashtachari hain woh ek taraf ho gaye hain, jo imaandar rajneeti karne wale log hain woh Modi ji ke netritva mein ek taraf hain: BJP MLA from Ballia Surendra Singh pic.twitter.com/8QtOvvMRCO
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2018
उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में धर्मयुद्ध होगा। पीएम मोदी कृष्ण की भूमिका में होंगे, दूसरी तरफ राहुल गांधी, मायावती और लालू प्रसाद यादव कौरव की भूमिका में होंगे। एक तरफ नैतिकता की लड़ाई होगी, दूसरी तरफ लोगों का दमन करने वाले लोग लड़ेंगे।
Rajneetik dharam yudh hoga, krishna ki bhoomika mein Modi ji honge aur kaurav paksh ke roop mein Rahul ji ya Mayawati ya Lalu ji honge. Ek taraf naitikta ladegi aur ek taraf logon ka daman karne wale log ladenge: BJP MLA from Ballia Surendra Singh pic.twitter.com/ELcQonKQgA
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2018
सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। अभी उन्नाव रेप केस में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की तरफदारी करते हुए उन्होंने कहा था कि कोई तीन बच्चों की मां के साथ रेप करता है।
रेप पर उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़कियों का खुलेआम घूमना ठीक नहीं है। लड़कियों को मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उनके स्वछंद घूमने और मोबाइल का इस्तेमाल करने की वजह से ही उनके साथ रेप जैसी घटनाएं होती हैं।
वहीँ लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव अल्लाह और भगवान के बीच है अप किसको जिताना चाहते हैं।