बाजीराव मस्तानी के 5 साल पूरे, प्रियंका और दीपिका हुए भावुक
फिल्म बाजीराव मस्तानी के 5 साल हुए पूरे, प्रियंका और दीपिका ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने फिल्म बाजीराव मस्तानी के पांच साल पूरे होने पर फिल्म को याद किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
शॉर्ट वीडयो क्लिप्स शेयर
संजय लीला भंसाली निर्देशित’ को प्रदर्शित हुये पांच साल पूरे हो गए हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को याद करते हुये फिल्म के कुछ शॉर्ट वीडयो क्लिप्स शेयर किए हैं। इनमें काशीबाई के किरदार में प्रियंका का मशहूर डायलॉग भी शामिल है।
With extremely fond memories of a glorious experience playing the gentle strength of Kashi we celebrate the #5YearsOfBajiraoMastani.
Congratulations Sanjay sir @RanveerOfficial @deepikapadukone @tanviazmi and everyone on the team! pic.twitter.com/ZDViwNyMtQ— PRIYANKA (@priyankachopra) December 18, 2020
प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट
प्रियंका ने ट्वीट किया, “काशी की ताकत के अनुभव की शानदार यादों के साथ हम बाजीराव मस्तानी के पांच साल मनाते हैं। संजय सर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तन्वी अज्मी समेत पूरी टीम को बधाई।”
दीपिका इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट
प्रियंका से पहले दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म के पांच साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “चाहें प्यार हो या वॉर, मस्तानी ने अपने जुनून से, अपने भाग्य को लिखा है, इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि रास्ता कितना खतरनाक रहा। वह कभी नहीं झुकी और हमेशा एक गरिमा और एक प्यार के साथ मैदान में खड़ी रही।”
यह भी पढ़े: विश्व में 7.55 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित, 16.72 लाख की मौत
यह भी पढ़े: विश्व में 7.55 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित, 16.72 लाख की मौत