वृद्धाश्रम में 56 लोग Corona Positive, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी
महाराष्ट्र में पनवेल के एक वृद्धाश्रम में 56 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव, 2 लोगों की मौत हुई है

मुंबई: देश में कोरोना वायरस (Corona virus) की दूसरी वेव खतरनाक साबित हो रही है। जिसकी चपेट में महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य की स्थिति बेहद ही गंभीर है। राज्य में आए दिन अधिक संख्या में लोग कोरोना का शिकार बनते ही जा रहे है। अब पनवेल ( Panvel) के एक वृद्धाश्रम में 56 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कमिश्नर का बयान
महाराष्ट्र में पनवेल के एक वृद्धाश्रम (Old Age Home) में 56 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पनवेल ( Panvel) महानगर निगम के कमिश्नर ने बताया, ‘ममें हमारी टीम ने टेस्टिंग किया तो 58 लोग पॉजिटिव आ गए। 2 लोगों की मौत भी हुई है। 16 लोगों को भर्ती कराया गया है’।
महाराष्ट्र: पनवेल के एक वृद्धाश्रम में 56 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पनवेल महानगर निगम के कमिश्नर ने बताया, ''परम शांति धाम नाम के वृद्धाश्रम में हमारी टीम ने टेस्टिंग किया तो 58 लोग पॉजिटिव आ गए। 2 लोगों की मौत भी हुई है। 16 लोगों को भर्ती कराया गया है।'' pic.twitter.com/LakuW4lZXq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2021
महाराष्ट्र में संक्रमण का आंकड़ा
महाराष्ट्र (Maharashtra) में 62,097 नए COVID19 मामले सामने आए है, संक्रमण से 54,224 मरीजों की रिकवरी और 519 मौतें दर्ज की गई है। संक्रमण के कुल मामले 39,60,359 हो गए हैं। मरने वालों का कुल आंकड़ा 61,343 पर है।
मुंबई में नए कोविड मामले
मुंबई (Mumbai) में 7,214 नए COVID-19 के मामले सामने आए है। संक्रमण से 9,641 लोग डिस्चार्ज हुए और 35 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 5,93,906 |
कोरोना से कुल मौतें | 12,439 |
नागपुर में संक्रमितों की संख्या
महाराष्ट्र के जिले नागपुर (Nagpur) में पिछले 24 घंटों में 6,890 नए COVID19 के मामले सामने आए है। संक्रमण से 91 मौतें और 5,504 रिकवरी दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 3,36,360 |
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 2,58,191 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 71,692 |
कोरोना से मृत्यु | 6,477 |
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी
महाराष्ट्र में मीरा भायंदर पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि, “5-6 दिन पहले रेमडेसिविर ज्यादा कीमत पर बेचने की सूचना मिली थी। हमने कल एक फर्जी ग्राहक भेजकर आरोपियों को पकड़ा। हमने 3 इंजेक्शन जब्त किए हैं।”
महाराष्ट्रः मीरा भायंदर पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी कर रहे तीन लोगों को गिरफ़्तार किया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया, "5-6 दिन पहले रेमडेसिविर ज़्यादा कीमत पर बेचने की सूचना मिली थी। हमने कल एक फर्जी ग्राहक भेजकर आरोपियों को पकड़ा। हमने 3 इंजेक्शन जब्त किए हैं।" pic.twitter.com/LBy3iispFd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2021
यह भी पढ़े: IPL 2021 Double Header: SRH vs PBKS और KKR vs CSK के बीच होगी कांटे की टक्कर