IPL 2021 की नीलामी में बिके 57 खिलाड़ी, क्रिस मॉरिस पर लगी सबसे बड़ी कीमत

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया गुरुवार (18 फरवरी) को पूरी हो गई है। आज के इस ऑक्शन में सभी 8 टीमों ने 22 विदेशी समेत कुल 57 खिलाड़ियों को खरीदा है। क्रिस मॉरिस सबसे महंगे बिके, इन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा है। अब ये IPL के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन दूसरे सबसे महंगे खिलाडी रहे है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने काइल जैमीसन को 15 करोड़ में खरीदा है। तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 14 करोड़ में खरीदा है। आईपीएल के 14वें सीजन की नीलामी में कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसे है। इस दौरान 145 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च हुए।
किस टीम ने कौन से खिलाड़ी खरीदे हैं, देखें पूरी जानकारी
ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे सबसे महंगे खिलाड़ी
क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़), शिवम दुबे, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकरिया, केसी करियप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, कुलदीप यादव, आकाश सिंह।
पंजाब किंग्स ने नीलामी में खरीदे ये खिलाड़ी
शाहरुख खान, डेविड मलान, जाय रिचर्डसन, राइली मेरिडिथ, मोइजेज हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन और सौरभ कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदे ये खिलाड़ी
मोईन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा, के हरि निशांत।
दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदे ये खिलाड़ी
स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान हुसैन मैरीवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करन, सैम बिलिंग्स।
IPL की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदे ये खिलाड़ी
शाकिब अल हसन, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, पवन नेगी, वैंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन।
मुंबई इंडियंस ने खरीदे ये खिलाड़ी
एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जिमी नीशम, युधवीर चरक, मार्को जेसन, अर्जुन तेंदुलकर।
ये भी पढ़ें : अब किसी भी कक्षा में पढ़ाने के लिए TET अनिवार्य, जानिए नवोदय ने क्या कहा
IPL की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदे ये खिलाड़ी
ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार,मोहम्मद अजहरुद्दीन, कायल जेमिसन, डेनियल क्रिस्टियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत।
सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदे ये खिलाड़ी
जगदीश सुचित, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान।
ये भी पढ़ें : IPL 2021 Auction: Shahrukh Khan को इस टीम ने इतने करोड़ का खरीदा, बाकी खिलाड़ी किस टीम में हुए शामिल, देखें लिस्ट?