Delhi में 7 दिनों तक तालाबंदी, इन चीजों पर रहेगी रोक, मजदूरों से खास अपील
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सात दिनों तक कर्फ्यू लगाया है। इसके साथ ही सरकार ने नए दिशा-निर्देश लागू किए है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Corona virus) से हाहाकार मचा हुआ है। संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ते ही जा रहा है। जिस पर काबू पाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने दिल्ली में सात दिनों तक ‘संपूर्ण लॉकडाउन’ लगाया है। इसके साथ ही सरकार ने नए दिशा-निर्देश लागू किए है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संकट को देखते यह ऐलान किया है कि दिल्ली आज रात 10 बजे से अगले सोमवार 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है।
इन चीजों पर रहेगी पाबंदी
इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। लोगों की शादियां केवल 50 लोगों के साथ सम्पन्न होंगी, उसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि यह छोटा लॉकडाउन है और छोटा ही रहेगा और शायद इसे बढ़ाने की जरूरत नहीं पडे़गी।
मजदूरों से अपील
प्रवासी मजदूरों से अपील है कि दिल्ली छोड़कर मत जाइएगा। आने जाने में इतना समय खराब हो जाएगा। सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। इन 6 दिनों के लॉकडाउन में हम दिल्ली में बड़े स्तर पर बेड की व्यवस्था करेंगे। केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है। हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं।
हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ज्यादा तनाव में है। किसी भी व्यवस्था की अपनी सीमाएं हैं। हम केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं। इस लॉकडाउन में हम दवाईयां और ऑक्सीजन की व्यवस्था करेंगे। सभी से गुजारिश है कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। इस दौरान घर से बाहर न निकलें: दिल्ली के CM pic.twitter.com/nvOpcVNdX6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2021
ICU बेड
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि, पिछले 24 घंटे में लगभग 23,500 मामले आए हैं। संक्रमण दर बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली (Delhi) के अस्पतालों में बेड की भारी कमी हो रही है। ICU बेड लगभग खत्म हो रहे हैं। 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं। दवाईयों की कमी हो रही है।
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट
दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 25,462 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से 20,159 लोग डिस्चार्ज हुए और 161 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 29.74% है।
कुल आंकड़े-
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 74,941 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 7,66,398 |
कोरोना से कुल मृत्यु | 12,121 |
यह भी पढ़े: IPL 2021: जीत की हैट्रिक लगाने के बाद Virat Kohli ने इन खिलाड़ियों को दिया पूरा श्रेय