देश के इन 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में Corona Virus के 79.10% नए मामले तेजी से बढ़े
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 79.10% नए मामले

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस COVID-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस के 79.10% नए मामले इन 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।
बीमारी की गंभीरता
एम्स (AIIMS) में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने बताया कि, 2021 में 2020 के मुकाबले भले ही मामलों की संख्या बढ़ रही है, उसकी गति तेज है। लेकिन 2021 में आपके (डॉक्टरों) पास कई सौ गुना ज्यादा अनुभव है और हम बीमारी की गंभीरता को अच्छी तरह समझ चुके हैं। हमारे पास आज पहले के मुकाबले ज्यादा आत्मविश्वास है।
सरकार के पास वेंटिलेटर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के पास वेंटिलेटर (Ventilator) हैं लेकिन अभी कोई राज्य सरकार हमसे वेंटिलेटर नहीं मांग रही है। बहुत सारी राज्य सरकारों को हमने जो वेंटिलेटर दिए हैं वो अभी उन सबका भी इस्तेमाल नहीं कर पाई हैं, उनके पास वेंटिलेटर लगाने का स्थान नहीं है। किसी चीज की कोई कमी नहीं है, अनुभव भी पर्याप्त हो गया है, सामान भी पर्याप्त है और टेस्टिंग की सुविधा भी पर्याप्त है।
केंद्र सरकार के पास वेंटिलेटर हैं लेकिन अभी कोई राज्य सरकार हमसे वेंटिलेटर नहीं मांग रही है। बहुत सारी राज्य सरकारों को हमने जो वेंटिलेटर दिए हैं वो अभी उन सबका भी इस्तेमाल नहीं कर पाई हैं, उनके पास वेंटिलेटर लगाने का स्थान नहीं है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन pic.twitter.com/n3Alqs6tlr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2021
दिल्ली में संक्रमण का आंकड़ा
दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटों में 16,699 नए COVID-19 के मामले सामने आए है। संक्रमण से 112 मौतें और 13,014 रिकवरी दर्ज की गई हैं।
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 54,309 |
कोरोना संक्रमण के कुल मामले | 7,84,137 |
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 7,18,176 |
कोरोना से मृत्यु | 11,652 |
महाराष्ट्र में संक्रमण
महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में 61,695 नए कोविड मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 53,335 रिकवरी और 349 मौतें दर्ज की गई है।
कर्नाटक में COVID-19 के मामले
कर्नाटक (Karnataka) में 14,738 नए COVID-19 के मामले सामने आए है। संक्रमण से 3,591 मरीज डिस्चार्ज और 66 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 11,09,650 |
कोरोना संक्रमण से कुल डिस्चार्ज मरीज | 9,99,958 |
कोरोना से मृत्यु | 13,112 |
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 96,561 |
तमिलनाडु में संक्रमण का आंकड़ा
तमिलनाडु (Tamil Nadu) में 7,987 नए COVID-19 के मामले सामने आए है। संक्रमण से 4,176 रिकवरी और 29 मौतें दर्ज की गई है।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 9,62,935 |
कोरोना संक्रमण से कुल रिकवरी | 8,91,839 |
कोरोना वायरस के सक्रिय मामले | 58,097 |
कोरोना संक्रमण से मृत्यु | 12,999 |
पश्चिम बंगाल में संक्रमण
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पिछले 24 घंटों में 6,769 COVID-19 मामले सामने आए है। कोरोना संक्रमण से 2,387 रिकवरी और 22 मौतें दर्ज की गई हैं।
कोरोना वायरस के कुल मामले | 6,36,885 |
कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले | 36,981 |
कोरोना से मृत्यु | 10,480 |
कोरोना वायरस से कुल रिकवरी | 5,89,424 |