84 के रुपर्ट मर्डोक ने की 59 की जेरी से सगाई

लांस एंजिलिस। रूपर्ट मर्डोक (84) ने अपने से लगभग 25 साल कम उम्र की मॉडल जेरी हॉल से सगाई की। जेरी पहले रॉकर मिक जेगर की गर्लफ्रेंड थीं। हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के मुताबिक यह खबर उस समय आई, जब रुपर्ट मर्डोक और जेरी को हाल ही में लॉस एंजेलिस में आयोजित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के दौरान बांहों में बांहें डाले देखा गया था।

मिक जेगर के साथ अपने संबंधों का लेकर चर्चा में रहीं जेरी 59 साल की हैं। टाइम्स मैगजीन के जन्म, विवाह और मृत्यु खंड में उन्होंने अपनी सगाई की जानकारी दी।
रुपर्ट मर्डोक बड़े बिजनेसमैन हैं
यह समाचार पत्र मर्डोक की कंपनी न्यूज कॉर्प का है। मर्डोक के प्रवक्ता ने इस खबर पर आगे कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। 21 सेंचुरी फॉक्स के प्रवक्ता ने कहा, वे पिछले कई महीनों से साथ में हैं। वे जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं और अपने भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले साल अक्टूबर से डेट कर रहे हैं।
आपको बता दे कि रूपर्ट मर्डोक ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुए अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। जेरी से सगाई करने से पहले वो तीन बार शादी कर चुके हैं। इसके अलावा 6 बच्चे भी हैं। वेंडी डेंग उनकी आखिरी पत्नी थी लेकिन 2013 में मर्डोक का उनसे तलाक हो गया था। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में हमेशा उनका नाम शुमार होता आया है। उनके पास अथाह दौलत है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 12.7 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति है।
दूसरी तरफ जेरी हॉल अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। रॉक स्टार माइक जैगर की वो लंबे समय तकगर्ल फ्रेंड रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को शादी तक नहीं पहुंचने दिया था लेकिन जैगर से उनके चार बच्चे हैं। हॉलीवुड फिल्म बैटमैन उनकी सुपरहिट फिल्म रही है। इसके अलावा भी उन्होंने हालीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है।