एक पक्षी ने पुलिस के उड़ाए तोते, सीटीबाज तोते को पकड़ने के लिए रखा बड़ा इनाम

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की पुलिस के अब तक अपराधियों ने पसीने छुड़ा रखे थे, लेकिन अब तो एक पक्षी ने पुलिस के तोते (Parrot) उड़ा दिए है। अलीगढ़ पुलिस इस समय एक अफ्रीकन तोते की तलाश में दिन-रात जुटी हुई, लेकिन अब तक उसका कोई भी अता-पता नहीं चला है। उसको ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट गए है। जब ये तोता (Parrot) पुलिस के हाथ नहीं आया तो इसपर पुलिस ने इनाम रखा है। अफ्रीकन तोते को पकड़ने वाले को 10 हजार का इनाम दिया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने इसपर पांच हजार का इनाम रखा था लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इसको पकड़ने के लिए एक टीम का भी गठित की है।
पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, अफ्रीकन तोता थाना क्वार्सी से गायब हुआ है। सरोज सदन साईं वाटिका रमेश विहार के रहने वाले सरोज सिंह ने क्वार्सी थाने में तोता गायब होने की तहरीर दी। इसमें लिखा है कि दो मार्च को सुबह आठ बजे से यह तोता घर से कहीं उड़ गया है और इसका अभी तक कोई पता नहीं है। उनकी बहू ने दो साल पहले ऑनलाइन एक अफ्रीकन तोता खरीदा था, इसके आगे उन्होंने बताया है कि इसका रंग भूरा है और इसकी पूंछ लाल है। इसके आगे इसकी खासियत भी बताई, ये आदमी की आवाज में बोल सकता है, घर के सदस्यों का नाम लेता और सीटी भी मारता है।
ये भी पढ़ें : इतिहास की देन है सीमा विवाद, भारत के संबंधों को लेकर वांग यी ने दिया बड़ा बयान
तोते पर रखा इनाम
सरोज सिंह ने पुलिस को बताया है कि उनकी बहु एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, उसे पशु-पक्षी बहुत पसंद है। इसलिए उसने इस तोते को ऑनलाइन खरीदा था। इसके बाद नौकरी के लिए लंदन जाते समय यह तोता हमे दे गई। तोते को ढूंढने के लिए सरोज सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उसे ढूंढ ले। पुलिस ने खोया पाया में मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है। क्वार्सी थाने के इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया है कि इसे ढूंढने के लिए पहले पांच हजार का इनाम रखा गया था लेकिन इसकी तलाश न होने के बाद इसका इनाम बढ़ा कर दस हजार रख दिया गया है। इसको ढूंढ के लाने वाले को दस हजार रूपये इनाम के तौर पर दिया जायेगा।
ये भी पढ़ें : Sunil Grover की रसोई में बंदर का धावा, वीडियो शेयर कर कही यह बात!