इंडस्ट्रियल इलाके की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मच गया कोहराम, कई झुलसे

गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद के औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में गुरुवार रात को बैंडेज व चिकित्सा उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री (Factory) में भीषण आग लग गई। इस आग में करीब 15 लोग झुलस गए है, कई लोगो के फंसे होने की आशंका है। झुलसे हुए लोगो में छह को मैक्स अस्पताल वैशाली और नौ लोगो को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि इनमे से तीन लोगो की हालत गंभीर है, जिसके बाद इन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना के समय फैक्ट्री (Factory) में करीब 60 कर्मचारी अंदर मौजूद थे।
कब और कहा लगी आग
जानकारी के मुताबिक, औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में गुरुवार रात लगभग 9 बजे कुणाल बहल की बैंडेज और चिकित्सा उत्पाद बनाने की ईफर सर्जिमेड की दो मंजिला फैक्ट्री में धमाके से आग लग गई। आग इतनी भीषड़ फैली की फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस व दमकल को दी साथ ही कर्मचारियों ने अपने संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कैमिकल की वजह से आग तेजी से फैल गई। बताया जा रहा है कि अभी भी इसमें 40 से 45 लोग फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। मौके पर कुल 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें : जानिए सुनामी की दसवीं सालगिरह पर कैसे हैं Japan के हालात
घायलों को कराया गया भर्ती
दमकलकमियों ने फैक्ट्री में लगी आग बुझाने में जुट गई और घायलों को बाहर निकाला। एडीएम सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में कंपनी मालिक भी झुलस गया है। दमकल ने हादसे में 15 घायल हुए लोगों में से छह को मैक्स अस्पताल वैशाली और नौ लोगो को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि इनमे से तीन लोगो की हालत गंभीर है, जिसके बाद इन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी कलानिथि नैथानी और एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह और एसपी ट्रांस हिंडन समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। आग को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आसपास की फैक्ट्रियां पुलिस प्रशासन के सहयोग से खाली करा ली गई हैं।
ये भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप तो ECI ने इस अंदाज में दिया जवाब