दलदल में फंसे बाज को बचाने के लिए इस शख्स ने जोखिम में डाली अपनी जान

पोलैंड। पोलैंड के स्विनोज़सी के समुंदर किनारे बसे दलदल की कहानी दुनिया में विख्यात है। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक दलदल माना जाता है। इसी दलदल में एक सफेद बाज फंस गया, जिसका बचना बिल्कुल मुश्किल था। बाज किनारे से करीब 1 किलोमीटर दूर फंस गया, लेकिन इंसानियत का परिचय देते हुए एक शख्स ने फंसे हुए बाज को घंटों की मेहनत के बाद बचा लिया।
पोलैंड के स्विनोज़सी में दुनिया का सबसे खतरनाक दलदल मौजूद है। जिसमें अगर कोई फंस जाए तो उसका उबरना बहुत मुश्किल हो दाता है। इसी दलदल में न जाने कैसे एक सफेद बाज जाकर फंस गया। वहां घूम रहे एक ड्रोन कैमरे की नजर में आते ही वहां मौजूद एक इंसान ने बाज को बजाने का फैसला किया।
स्विनोज़सी वन विभाग की टीम भी मौके पर जा पहुंची थी लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये था कि आखिर दलदल में कौन जाएगा। क्योंकि जिस तरह से उस परिंदे की जान आफत में आ गई थी, वैसे ही दलदल में जाने वाले शख्स के लिए भी दलदल में जाना मौत के मुंह में जाने जैसा था।
हालांकि, बाज़ ने कई बार उस इंसान को हाथ और पांव में काटा लेकिन उस शख्स ने हिम्मत नहीं हारी और उस बाज़ को लेकर वो किनारे जा पहुंचा। हर कोई उस इंसान की चर्चा कर रहा है, जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना उस बेजुबान को बचा लिया।