Aamir Khan ने Social Media को कहा Goodbye! आखिरी पोस्ट में लिखी मन की बात
बीते दिन जन्मदिन के मौके दुनिया भर से शुभकामनाएं मिलने के बाद बॉलीवुड के Mr. Perfectionist Aamir Khan ने आज सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

मुंबई : बीते दिन जन्मदिन के मौके दुनिया भर से शुभकामनाएं मिलने के बाद बॉलीवुड के Mr. Perfectionist Aamir Khan ने आज सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। किसी को भी इस तरह की घोषणा की उम्मीद नहीं थी और सभी काफी हैरान हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि Aamir Khan ने अपने काम के लिए सभी डिस्ट्रेक्शन्स को अलग रखा है। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज तक अपना फोन बंद रखने का फैसला किया था।
Aamir Khan ने अपने आखिरी पोस्ट में क्या लिखा
सोशल मीडिया की दुनिया को अलविदा कहते हुए आमिर ने एक आखिरी पोस्ट किया है। Aamir Khan ने इस पोस्ट में लिखा,’दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर प्यार और शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया। एक खबर है, यह सोशल मीडिया पर मेरी आखिरी पोस्ट होगी। यह देखते हुए कि मैं सोशल मीडिया बहुत एक्टिव हूं, मैंने इससे दूरी बनाने का फैसला लिया है। हम पहले की तरह कम्युनिकेट करते रहेंगे। और हां, एकेपी ने अपना ऑफिशल चैनल बना लिया है। तो मेरे और मेरी फिल्मों के बारे में वहां अपडेट मिलते रहेंगे। यह है ऑफिशल हैंडल @akppl_official…आप लोगों को ढेर सारा प्यार।’
यह भी पढ़ें :
- एक दूजे के हुए Jaspreet Bumrah और Sanjana Ganesan, देखें पहली तस्वीरें
- Assam Election 2021: ‘ये गारंटी है कि कांग्रेस आएगी तो घोटाला ही करेगी’
साल 2018 में Aamir Khan ने अपने जन्मदिन पर अपनी मां की एक तस्वीर साझा कर इंस्टाग्राम पर अपना एकाउंट बनाया था। इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, एक्टर उसके बाद सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं नज़र आते थे।