आगरा : अंबेडकर विश्वविद्यालय पर एबीवीपी का कब्जा

आगरा। यूपी के आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आज हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं। विवि छात्र संघ के सभी अहम पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कब्जा जमा लिया है।
महासचिव पद पर एबीवीपी के ललित शर्मा ने कब्जा किया है। संयुक्त सचिव पद पर दीपक बघेल ने जीत हासिल की है, जबकि पुस्तकालय सचिव पद पर एबीवीपी की प्रतिष्ठा अंबेश जीती हैं।
इन्होंने भी हासिल की जीत
- कला फैकल्टी से एबीवीपी की किम्मी कुमारी जीती।
- विज्ञान फैकल्टी से निर्दलीय गोविंद गौतम विजयी।
- स्कूल आफ लाइफ साइंस से निर्दलीय अभिषेक भारद्वाज विजयी।
- होम साइंस फैकल्टी से सपा छात्र सभा की प्रीति राज विजयी।
- इंजीनियरिंग फैकल्टी से एनएसयूआई के सुमित सिंह विजयी।
- ललित कला संकाय से सुनील कुमार विजयी।
अध्यक्ष सहित 11 पदों के लिए 33 प्रत्याशी मैदान में खड़े हुए थे। दोपहर 12 .30 बजे तक विवि के खंदारी परिसर में बनाए गए छह केंद्रों पर मतदान हुआ। दोपहर 1. 30 बजे से मतगणना शुरू हुई। देर शाम परिणाम घोषित कर दिए गए।
बता दें कि विवि में दो साल बाद छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी, कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई और सपा के छात्र संगठन सपा छात्र सभा के बीच सीधी जंग थी। आम आदमी पार्टी ने भी छात्र विंग से पैनल उतारा था, लेकिन अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के सपा छात्र सभा में शामिल हो जाने पर उन्होंने पैनल निरस्त कर दिया था।