फिल्मों में इन किरदारों से छा गए एक्टर अमरीश पुरी, बने थे पाकिस्तानी नेता

फिल्में बॉलीवुड में बनी उनमें विलेन्स के किरदार और उनके डायलॉग को इतना दमदार बनाया जाता था कि फिल्म देखने वाले दर्शकों के मन में वह करेक्टर एक अमिट प्रभाव छोड़ जाता था। अमरीश पुरी ने बहुत सी फिल्मों में खलनायक की भूमिकाएं अदा की। उनकी फिल्म मिस्टर इंडिया ने खलनायक की भूमिका को एक नया मुकाम दिया। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने मोगेम्बो नामक विलेन का पार्ट अदा किया था। इस विलेन के डायलॉग इस फिल्म के हीरों से ज्यादा दमदार थे। यही कारण है कि यह करेक्टर आज भी लोगों को याद है। यही कारण है कि उस समय के विलेन्स को आज तक फिल्मों के शौकीन लोग याद रखे हुए हैं। 12 जनवरी 2005 को 73 साल की उम्र में अमरीश पुरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई थी।
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘त्रिदेव’ में सनी देओल, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, नसीरूद्दीन शाह, संगीता बिजलानी, अनुपम खेर और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अमरीश पुरी एक बार फिर खतरनाक विलेन के रूप में नजर आए। उनके किरदार का नाम भुजंग भैरो सिंह था। फिल्म का निर्देशन राजीव राय ने किया।

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में अमरीश पुरी ने एक सख्त पिता चौधरी बलदेव सिंह उर्फ बाबूजी की भूमिका निभाई। फिल्म में वो काजोल के पिता होते हैं। इसमें शाहरुख खान, फरीदा जलाल और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अमरीश पुरी का डायलॉग, ‘जा सिमरन जा… जी ले अपनी जिंदगी’ आज भी लोगों को याद है।

इस फिल्म ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ में अमरीश पुरी ने एक पाकिस्तानी नेता अशरफ अली का किरदार निभाया। अमरीश पुरी अमीषा पटेल के पिता होते हैं और उनका किरदार नकारात्मक होता है।