Myntra के बाद लोगों ने खोजी कई और ब्रांड-कंपनी में अश्लीलता
बिते कुछ दिनों पहले ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा (Myntra) के लोगो पर बवाल चल रहा था। इस शिकायत के बाद कंपनी ने अपना लोगो बदलने का फैसला लिया।

नई दिल्ली: बिते कुछ दिनों पहले ई-कॉमर्स (E-commerce) कंपनी मिंत्रा (Myntra) के लोगो पर बवाल चल रहा था। मुंबई की एक सामाजिक कार्यकर्ता नाज़ पटेल ने आरोप लगाया था कि मिंत्रा का लोगो महिलाओं के लिए अशोभनीय है। इस शिकायत के बाद कंपनी ने अपना लोगो बदलने का फैसला लिया।
एक बड़े तबके ने ऐसा भी कहा कि अश्लीलता देखने वाले के दिमाग में होती है। वहीं कंपनी ने कहा कि उसकी वेबसाइट, ऐप और पैकेजिंग सामग्री सभी स्थानों पर लोगो को बदला जा रहा है।इस पूरी घटनाक्रम के बाद लोग अपने विचार सोशल मिडीया पर खुलकर शेयर कर रहें है। एक यूजर को बाइजू (BYJUS) के लोगो में खामी नजर आ गई।
Does anyone have a problem with @BYJUS LOGO?#MyntraLogo pic.twitter.com/hFygRufsWg
— Harsha MV – 🏆 In it, to WIN it! 🎖 (@harshamv) January 30, 2021
किसी को मास्टरकार्ड (MasterCard) के लोगो से दिक्कत हो गई। अब जब आप अगली बार इस कंपनी का डेबिट या क्रेडिट कार्ड देखेंगे, तो पता नहीं क्या सोच लें। किसी यूजर को एयर बीएनबी (airbnb) का लोगो बदलने की मांग कर डाली। किसी ने मिंत्रा का लोगो बदलने की मांग करने वालीं एक्टिविस्ट नाज़ पटेल पर तंज कसते हुए कहा- शुक्रिया, आपने इस देश की महिलाओं से जुड़े जरूरी मुद्दों पर प्रकाश डाला। इस पूरे विवाद के बाद हुई ट्रोलिंग से नाज़ पटेल काफी दुखी हैं।
यह भी पढ़े: सिंदूर और मंगलसूत्र पहनें सिद्धार्थ के साथ शेहनाज की फोटो Viral, क्या है सच?