शादी के बाद इस टीवी एक्ट्रेस का पहला रमजान, शादी के लिए कुबूला था इस्लाम

मुंबई। छोटे पर्दे की सबकी चहेती बहु सिरियल ‘ससुराल सिमर की’ की सिमर यानि दीपिका कक्कड़ कुछ महीनों पहले एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दीपिका और शोएब अपनी शादी के बाद मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि दीपिका इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। वह अपनी फैमिली और पति के साथ वक्त बिता रही हैं। रमजान के दौरान दीपिका ने पति शोएब के परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
गौरतलब हैं कि एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने शादी के लिए अपना धर्म बदला लिया था जिसके बाद दीपिका ने अपना नाम फैजा रख लिया था। शोएब और दीपिका काफी लंबे समय तक लिवइन रिलेशन में भी रहे हैं। इसके बाद दीपिका ने शोएब इस्लामिक रीति रिवाज से शादी कर ली। हालांकि दीपिका के इस्लामिक रीति रिवाज से शादी करने और धर्म बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाए भी हुई थी।
https://www.instagram.com/p/BjCtU_eBiCK/?utm_source=ig_embed
इसके बाद दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने फैसले पर गर्व है। बकौल एक्ट्रेस, इस फैसले में मेरा परिवार मेरे साथ है। यह मेरी जिंदगी का निजी मामला है। किसी को इसमें दखल देने की अनुमति नहीं है।
दीपिका और शोएब के जोड़े को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही रोल में फैंस पसंद करते हैं। रमजान से पहले न्यूली वेड कपल ने शादी के बाद पहली होली को भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली की फोटो शेयर की थी। बता दें, दीपिका और शोएब की शादी 22 फरवरी को यूपी के मौदाहा गांव में हुई, जहां शोएब का पैतृक घर है।