निर्भया कांड के बाद एक और नाबालिग युवक ने साथियों से मिलकर किया गैंगरेप

हरियाणा:अभी निर्भया गैंगरेप केस के दोषी फांसी पर चढ़े भी नहीं है कि गैंगरेप की एक और वारदात सामने आ गई| हरियाणा में हुई इस घटना ने हडकंप मचा रखा है| यमुनानगर में अपने घर में सो रही एक लड़की को पांच लोग घर से उठा ले गए और एक आंगनवाड़ी में सब ने मिलकर उसका किया| हैवनियत की सारी हदें पार करने में एक नाबालिग भी शामिल था| पुलिस ने यह मामला रविवार को दर्ज किया|
हरियाणा के यमुनानगर में एक लड़की को पांच लड़के घर से उठा ले जाकर मारपीट और गैंगरेप का मामला सामने आया है| बताया जा रहा है कि पीड़िता ने भागने की कोशिश की तो उसे बहुत मारा, इससे पीड़िता को काफी चोट पहुंची है| आरोपी युवकों ने पीड़िता को उसके घर से उठाया और पास ही बंद पड़ी आंगनवाड़ी में अपराध को अंजाम दिया|
लड़की किसी तरह दरिदों के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को इस बारे में बताया| परिजन लड़की को लेकर तुरंत थाने पहुंचे| पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पीड़िता को चिकित्सीय मदद उपलब्ध कराई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया| पता चला है कि घटना में एक नाबालिग भी शामिल था|
अपने साथ हुए इस मामले में लड़की ने सभी आरोपियों की पहचान भी बताई है| इसी आधार पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है| जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने दावा किया कि अभी तक पुलिस के हाथ भले ही खाली हों लेकिन बहुत जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे|