मुंबई एयरपोर्ट पर इंजन में फंसने से कर्मचारी की मौत

मुंबई। मुंबई में एअर इंडिया के एक कर्मचारी की प्लेन के इंजन में फंसकर मौत हो गई। हादसा रात को उस वक्त हुआ जब एअर इंडिया की विमान संख्या एआई 619 मुंबई से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली थी।
जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया का ये कर्मचारी टेक्नीशियन था और विमान के उड़ान भरने के समय इंजन की चपेट में आ गया। हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई। यह हादसा मुंबई एयरपोर्ट के टी2 टर्मिनल पर रात के करीब 9 बजे हुआ।
एअर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए टेक्नीशियन की मौत पर दुख जताया है।