यूपी के बिगड़े हालातों पर अखिलेश ने कही दी बड़ी बात, पढ़कर हैरान रह जाएंगे आप

लखनऊ। बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए हाल ही में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में एक बयान दिया है। चिंता जताते हुए उन्होंने कहा है कि राज्य की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। प्रदेश में महिलाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। दूसरी पार्टी के लोग तरह तरह के पैंतरे आजमा रहे हैं। फर्जी खबरें छपवा रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस माहौल जनता बहुत ज्यादा डरी और सहमी हुई है। दुष्कर्म की घटनाओं से बच्चियां सहमी हुई हैं। उन्नाव और नृशंस कठुआ कांड की गूंज राष्ट्रसंघ तक में सुनाई दी है। अखिलेश ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री को भी अपने विदेश दौरे में इन घटनाओं पर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत को ‘राष्ट्रीय शर्म’ की स्थिति तक पहुंचा दिया है। भाजपा के लोग दोषियों को बचाने के लिए तरह-तरह के पैंतरे आजमा रहे हैं। फर्जी खबर तक छपवा रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है।
प्रदेश में चल रहे एनकाउंटर के बावत उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह दावा सत्य से परे है कि एनकाउंटर से प्रदेश में अपराधों में कमी आई है। सच्चाई यह है कि ज्यादातर एनकाउंटर फर्जी हुए हैं और खास समुदाय को चिह्न्ति करके गोली मारी गई है। कई जगह से खबरें आई हैं कि एनकाउंटर की धमकी देकर अपराधी से पैसे वसूलकर उसे छोड़ दिया जाता है।
लोगों को आश्वासन देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि एक बार फिर से समाजवादी पार्टी सत्ता में वापस आएगी और कानून व्यवस्था से लेकर उस हर छोटी चीज़ो का सुधार करेगी जिससे राज्य को नुकसान पहुंच रहा है। समाजवादी सरकार बनने पर इन फर्जी एनकाउंटरों की जांच होगी और जो भी प्रशासनिक अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी।