अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, आम जन की थाली का भी अपमान कर रही है- भाजपा
उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार बनी हैं किसानों के लिए संकट के हालात बने हुए हैं। किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिला।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा किसानों और देश के हर नागरिक की थाली का भी अपमान कर रही है। यादव ने रविवार को कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का एक महीना पूरा हो गया है। भाजपा अपने प्रिय पूंजीपति मित्रों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है जो किसान, मजदूर एवं निम्न मध्यम वर्ग के खिलाफ जाता हैं।
कृषि कानून लागू कर किसानों का नुकसान करना चाहती है: अखिलेश
उन्होने कहा “कैसी विडम्बना है कि एक ओर तो भाजपा सरकार की ओर से आंदोलनकारी किसानों के बारे में तमाम अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि उनसे बातचीत की भी पेशकश की जा रही है। यह अपने अधिकारों के लिए सड़क पर बैठे किसानों का अपमान है। ‘किसान सम्मान‘ की नाममात्र धनराशि देने की आड़ में काले कृषि कानून लागू कर उनका हजारो-लाखों का नुकसान करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार बनी हैं किसानों के लिए संकट के हालात बने हुए हैं। किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिला। फसल बीमा योजना भी बीमा कम्पनियों की कारगुजारियों का शिकार बन गई है। वस्तुतः यह किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है। समाजवादी पार्टी अन्नदाता के साथ खड़ी है।
यह भी पढ़े:
- चार मंजिल की इमारत से गिरी मां और दो साल की बेटी, सोसायटी में दहशत का माहौल
- ठंड से बचने के लिए जलाए थे अलाव, चिंगारी से आग लगने पर घर बना श्मशान