इलाहाबाद विश्वविद्यालय में होंगी भर्तियां

इलाहाबाद। शिक्षकों एवं कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद पहला काम कुलपति प्रो. हंगलू ने कर्मचारियों की भर्ती से सम्बन्धित किया है। कुलपति का कहना है कि यदि कोई बड़ी मुश्किल नही आई तो जल्द ही विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विश्वविद्यालय में शिक्षकों के साथ कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। क्योकि छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी से पुस्तकें नही मिल पाती है जिससे छात्र-छात्राओं को नोट्स बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
भरे जाएंगे 269 पद
विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के लिए कुल 1254 पद स्वीकृत हैं। जहां 189 पद खाली पड़े हुए है इसकें अलावा ओबीसी आरक्षण के अंतर्गत 80 पद स्वीकृत हुए हैं। इस तरह से विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के लिए 269 पद खाली पड़े हैं, हालांकि अब नियमावली बन चुकी है और बहुत जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। वहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आर.एल हंगलू की मानें कि इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन तैयार किया जा रहा है।